Last Updated:
रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को देखने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इसकी तारीफ करते नहीं थक रही हैं. फिल्म के शानदार VFX और 3D विजुअल्स से वह इतनी इंप्रेस हुई कि उन्हें लगा जैसे वह खुद रामायण की दुनिया का हिस्सा बन गई हों. परिणीति ने इसे भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल बताते हुए सोशल मीडिया पर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है.
रामायण देख गदगद हुईं परिणीति चोपड़ा
नई दिल्ली. बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी नितेश तिवारी की फिल्म की दीवानी हो गई हैं. रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ की तारीफ में उन्होंने कसीद पढ़ दिए हैं. हाल ही में उन्होंने नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को देखा और इसके शानदार विजुअल्स, वीएफएक्स और कहानी की जमकर तारीफ की. खासतौर पर फिल्म का 3D एक्सपीरियंस तो परिणीति को इतना पसंद आया कि उन्हें लगा जैसे वह खुद फिल्म की दुनिया में पहुंच गई हों. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने जज्बात बयां किए हैं.
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ लोगों को अपना दीवाना बनाती जा रही है. इस फिल्म को देखने के बाद हर कोई फिल्म की तारीफ करते थक नहीं रहा है. अब परिणीति को भी ये फिल्म भा गई हैं. हाल ही में उन्होंने ‘रामायण’ का 3D एक्सपीरियंस शेयर किया है. एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर फिल्म के बारे में अपने जज्बात उडेल दिए हैं.
पोस्ट शेयर तारीफ में पढ़े कसीदे
परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर रामायण को लेकर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह हाल ही में नितेश तिवारी की रामायण 3D में देखकर आई हैं, उन्होंने पोस्ट में अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है. उन्होंने बताया कि फिल्म के भव्य नजारे और शानदार विजुअल इफेक्ट्स आपको नजरें तक नहीं झुकाने देंगे. एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म का हर सीन काफी शानदार है और वीएफएक्स ने इसके सीन को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया है.
पोस्ट शेयर कर बयां किए जज्बात
(फोटो साभार :instagram@ParineetiChopra)
3D में देखने का शेयर किया एक्सपीरियंस
परिणीति ने अपनी पोस्ट में आगे बताया कि,फिल्म का क्या शानदार नजारा है. कितनी भावनाएं हैं. 2026 में हमारी रामायण को इसी तरह बनाया जाना चाहिए. हर सीन भव्य है और वीएफएक्स हर पल को एक अलग स्तर पर ले जाता है. इसे 3D में देखना तो कमाल का अनुभव था. मुझे ऐसा लगा जैसे मैं खुद उस दुनिया का हिस्सा हूं.उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का मौका है. भारतीय सिनेमा की इस कोशिश को दुनिया के सामने पेश करना बेहद खास है. साथ ही उन्होंने कहा कि रामायण से जुड़ी भावनाएं हर भक्त के लिए काफी मायने रखती हैं.
बता दें कि परिणीति चोपड़ा अकेली नहीं है, जो इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रही हैं. उनसे पहले फिल्ममेकर करण जौहर और एसएस राजामौली भी ‘रामायण’ की तारीफ के पुल बांध चुके हैं. करण जौहर ने फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर की एक्टिंग की तारीफ की थी. उन्हें रणबीर के अभिनय में दिखी शांति और सादगी काफी पसंद आई.करण ने माता सीता के किरदार में साई पल्लवी की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की थी.नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. भारतीय महाकाव्य रामायण को बड़े स्तर पर पर्दे पर पेश करने की इस कोशिश को लेकर दर्शकों और फिल्मी सितारों के बीच लगातार चर्चा बनी हुई है.