India-America Trade Deal : भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जल्द लगेगी मुहर, अंतिम दौर में बातचीत

India-America Trade Deal : भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जल्द लगेगी मुहर, अंतिम दौर में बातचीत


Last Updated:

India-America Trade Deal : अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते की बातचीत अंतिम दौर में पहुंच चुकी है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि जल्द ही दोनों देशों की ओर से इस पर मुहर लग सकती है, क्योंकि ज्यादातर मुद्दों को सुलझा लिया गया है. उन्होंने संकेत दिया कि अगले महीने होने वाली जी20 बैठक के आसपास ट्रेड डील का ऐलान किया जा सकता है.

Zoom

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अगले महीने मुहर लग सकती है.

नई दिल्ली. भारत और अमेरिका के बीच जारी व्यापार समझौते की बातचीत अंतिम दौर में पहुंच गई है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि भारत और अमेरिका ने प्रस्तावित व्यापार समझौते से जुड़े ज्यादातर मुद्दों को सुलझा लिया है और शेष चिंताओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी है. उन्होंने संकेत दिया कि जल्द ही समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है. दोनों ही देश इस समझौते को लेकर ज्यादातर मुद्दों को सुलझा चुके हैं. अमेरिका ने यह भी संकेत दिया है कि समझौते के तहत भारत पर बाकी देशों के मुकाबले काफी कम टैरिफ लगाया जाएगा.

विदेशी मंत्री की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जी20 शिखर सम्मेलन के लिए अमेरिका की संभावित यात्रा से एक महीने पहले आई है. इस सम्मेलन से इतर मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हो सकती है, जिसमें वे द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक दिशा और व्यापार समझौते पर हुई प्रगति की समीक्षा कर सकते हैं. विदेश मंत्री ने कहा कि बातचीत अब अंतिम चरण में पहुंच रही है. उन्होंने कहा कि शेष बचे कई मुद्दे भारत की ओर से नहीं हैं और अमेरिकी पक्ष में अधिक बदलाव हुए हैं.

14 या 15 दिसंबर को हो सकती है घोषणा
उन्होंने व्यापार समझौते को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा कि हमें पूरी उम्मीद है और कई मायनों में यह भरोसा भी है कि बाIndia-America Trade Deal : भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जल्द लगेगी मुहर, अंतिम दौर में बातचीत तचीत अब अंतिम चरण में पहुंच गई है. यह कोई गोपनीय बात नहीं है. ऐसी अटकलें भी हैं कि भारत और अमेरिका 14 और 15 दिसंबर को मियामी में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन से इतर मोदी और ट्रंप के बीच बातचीत के बाद व्यापार समझौते की घोषणा कर सकते हैं. जयशंकर ने कहा कि उनकी समझ के मुताबिक ज्यादातर मुद्दों का समाधान हो चुका है. कुछ मुद्दे अभी अंतिम चरण में हैं और कई मामलों में ये चिंताएं भारत की तरफ से नहीं हैं, क्योंकि अमेरिका की ओर से भारत की तुलना में अधिक बदलाव हुए हैं.

अमेरिका ने भी दिया था संकेत
जयशंकर ने कहा कि पूरी उम्मीद है कि हम इसे जल्द ही अंतिम रूप दे देंगे. बातचीत के अंतिम दौर में सभी पक्षों का अधीर होना स्वाभाविक है. हालांकि, पिछले महीने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मुंबई में कहा था कि दोनों पक्ष व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बहुत करीब हैं. भारत और अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर साल 2025 की शुरुआत से बातचीत कर रहे हैं. इसका उद्देश्य शुल्क संबंधी मतभेदों को दूर करना, गैर-शुल्क बाधाओं को खत्म करना और दोनों देशों के बीच बाजार तक पहुंच बढ़ाना है. भारत चाहता है कि अमेरिकी बाजार में उसके उत्पादों पर प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले कम शुल्क लगाया जाए.

हम चाहते हैं फायदे वाला समझौता
जयशंकर ने कहा कि हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हम ऐसा व्यापार समझौता चाहते हैं जो फायदेमंद और संतुलित हो. हम वास्तव में यही चाहते हैं और व्यापार समझौता होने के बाद हम खुद को इसी स्थिति में देखना चाहते हैं. विदेश मंत्री ने दोनों देशों के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित व्यापार समझौते को एक बड़े परिप्रेक्ष्य में देखने की भी अपील की. उन्होंने कहा कि हमारे मामले में कई शुरुआती व्यापार समझौते एशियाई अर्थव्यवस्थाओं के साथ किए गए थे और उनमें से कई अर्थव्यवस्थाएं वास्तव में प्रतिस्पर्धी थीं. इन मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) से लोगों को जिस लाभ की उम्मीद थी, वह वास्तव में पूरी तरह नहीं मिल पाया. पिछले कुछ वर्षों में हुए एफटीए पर गौर करें, तो मुझे लगता है कि उन पर कहीं अधिक सोच-विचार किया गया है.

अमेरिका सबसे बड़ा साझेदार
जयशंकर ने कहा कि अमेरिका भारत का सबसे बड़ा बाजार है और उसके साथ व्यापार समझौता होने से देश को फायदा होगा. जब आप इसे व्यापक परिप्रेक्ष्य में देखते हैं कि अमेरिका हमारा सबसे बड़ा बाजार है और दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी है, तो जाहिर है कि ऐसी अर्थव्यवस्था के साथ व्यापार समझौता होने से हमें फायदा होगा. अमेरिका के लिए राष्ट्रपति ट्रंप कई द्विपक्षीय समझौते करना चाहते हैं. अब चुनौती दोनों पक्षों के लिए सही विकल्प चुनने की है. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि शुल्क से जुड़े मुद्दों का समाधान हो गया है. इतनी मेहनत करने के बाद अब हम लगभग अंतिम पड़ाव पर पहुंच गए हैं. मेरा मानना है कि थोड़ा और धैर्य रखें, उम्मीद है कि हम इसे हासिल कर लेंगे.



Source link