IND vs PAK: आखिरी ओवर का रोमांच… कैसे हारी हुई बाजी जीता भारत, जानें एक-एक गेंद का रोंगटे खड़े कर देने वाला हाल

IND vs PAK: आखिरी ओवर का रोमांच… कैसे हारी हुई बाजी जीता भारत, जानें एक-एक गेंद का रोंगटे खड़े कर देने वाला हाल


नई दिल्ली: क्रिकेट खेल में हमेशा ये कहा जाता है कि जब तक अंतिम गेंद पूरा नहीं हो जाए, उम्मीद नहीं हारनी चाहिए. कई बार ऐसा देखा गया है कि आखिरी गेंद पर टीम जीता हुआ मैच हार जाती है, तो किसी टीम के सिर जीत का ताज सज जाता है. ऐसा ही कुछ मेंस अंडर-19 एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए फाइनल में देखने को मिला. भारत और पाकिस्तान के बीच इस फाइनल का अंत इतना रोमांचक हुआ कि फैंस की धड़कने बढ़ गई थी. ऐसे में आइए जानते हैं मैच के अंतिम ओवर में एक-एक गेंद पर क्या हुआ और कैसे टीम इंडिया ने पाकिस्तान के जबड़े से मैच को छीना.

भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल के अंतिम ओवर का रोमांच-

भारत के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 337 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में टीम इंडिया की शुरुआत तो अच्छी हुई, लेकिन लगातार अंतराल पर विकेट गिरते रहे, जिससे पाकिस्तान की टीम इस मैच में बनी रही, लेकिन अच्छी बात ये थी कि भारत की तरफ से भी छोटी-छोटी पार्टनरशिप होती रही, जिससे वह मैच से पूरी तरह बाहर नहीं हुई. यही कारण है कि टीम इंडिया ने 49 ओवरों की समाप्ति पर 9 विकेट पर 330 रन बनाए. ऐसे में टीम इंडिया को आखिरी 6 लीगल गेंद में 8 रन बनाने थे, जबकि पाकिस्तान को 1 विकेट चाहिए था.

पहली गेंद- अंतिम ओवर की पहली गेंद पर भारत की तरफ से स्ट्राइक पर मोहित उल्वा थे और गेंद अहम हुसैन के हाथ में थी. पहली गेंद पर मोहित के लिए स्टंपिंग अपील हुई, लेकिन वह बच गए. हालांकि, इस गेंद पर एक भी रन नहीं मिला.

दूसरी गेंद- अहमद हुसैन ने दूसरी गेंद वाइड डाली, जिससे भारत को एक अतिरिक्त और बहुमुल्य रन मिला. स्ट्राइक पर मोहित ही खड़े थे.

तीसरी गेंद- मोहित ने तीसरी गेंद पर पॉइंट की दिशा में शॉट खेलकर एक रन लिया. इसके बाद चिगुरुपति वेंकट स्ट्राइक पर आए. टीम इंडिया को अब यहां से 4 लीगल गेंद पर 6 रन की जरूरत थी.

चौथी गेंद- चिगुरुपति वेंकट ने इस गेंद पर एक रन लेकर फिर से स्ट्राइक मोहित को दिया. अब टीम को अंतिम तीन गेंद पर 5 रन की जरूरत थी.

पांचवीं गेंद- इस गेंद पर मोहित ने फिर से एक रन लिया और स्ट्राइक चिगुरुपति वेंकट को दिया.

छठी गेंद- इस गेंद पर चिगुरुपति वेंकट फिर से एक रन लेकर स्ट्राइक मोहित सौंपा.

सातवीं गेंद- पारी की इस अंतिम गेंद पर मोहित के सामने तीन रन लेने की चुनौती थी. सबको लग रहा था कि ये मुश्किल है, लेकिन मोहित ने वाइड लॉन्ग ऑफ में चौथा जड़कर पाकिस्तान के जबड़े से जीत को छीनकर भारत की झोली में डाल दिया.



Source link