‘अपराध करना पाप, पुलिस हमारी बाप’, हफ्ता मांगने पर पुलिस ने निकाली हेकड़ी, पकड़वाए कान और करवाई उठक बैठक

‘अपराध करना पाप, पुलिस हमारी बाप’, हफ्ता मांगने पर पुलिस ने निकाली हेकड़ी, पकड़वाए कान और करवाई उठक बैठक


Last Updated:

उज्जैन में रंगदारी और गुंडागर्दी का मामला सामने आया है. कब्रिस्तान के पास वाहन खड़ा करने के एवज में आरोपी ने हर महीने 1500 रुपए हफ्ता मांगा. इसके बाद उसने फरियादी के साथ मारपीट भी की. बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसका जुलूस निकाला है.

Zoom

उज्जैन में हफ्ता मांगने पर पुलिस ने निकाला जुलूस

Ujjain News: ‘ये सड़क तुम्हारे बाप की है क्या?’ अक्सर आपने यह फिल्मी डायलॉग गुस्से में बोलते सुना होगा, लेकिन उज्जैन में यह किसी फिल्म का सीन नहीं, बल्कि एक हकीकत बनकर सामने आया है. यहां बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे घरों के बाहर गाड़ी खड़ी करने के एवज में भी ‘टैक्स’ वसूलने लगे हैं. मामला उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवक से कब्रिस्तान के बाहर गाड़ी पार्क करने के एवज में हर महीने 1,500 रुपए हफ्ता मांगा गया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसका जुलूस निकाला है.

आरोपी ने गाड़ी खड़ी करने के लिए मांगा हफ्ता
यह पूरी घटना 8 नवंबर की रात की है. गंगानगर में रहने वाले जितेंद्र सिंह राजपूत अपने घर के ठीक बाहर, कब्रिस्तान के पास अपना वाहन खड़ा कर रहे थे. तभी वहां मोना उर्फ मुजफ्फर अपने तीन साथियों के साथ आ धमका. उसने जितेंद्र कहा कि अगर यहां गाड़ी खड़ी करनी है, तो हर महीने 1500 रुपए हफ्ता देना पड़ेगा.

जब जितेंद्र ने इस अवैध वसूली का विरोध किया, तो आरोपी और उसके साथी भड़क उठे. उन्होंने जितेंद्र के साथ मारपीट और गाली-गलौच की. बाद में हंगामा बढ़ता देख जब बीच-बचाव करने कुलदीप चौहान वहां पहुंचे, तो दबंगों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की. आरोपियों ने वाहन में आग लगाने और जान से मारने की धमकी भी दी

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
बाद में पीड़ित ने तुरंत चिमनगंज मंडी थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने भी मामले में तुरंत एक्शन लिया. इसके बाद पुलिस ने 24 साल के आरोपी आरिफ, पति आशिक शाह को दबोच लिया. पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि आरिफ कोई सीधा-साधा शख्स नहीं है, बल्कि उसके खिलाफ पहले से ही चार आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस अभी उसके दूसरे साथी की तलाश में जुटी हुई है.

बाद में पुलिस ने आरोपी का सरेराह जुलूस निकाला. इस दौरान आरोपी कहता हुआ नजर आया कि अपराध करना पाप है और पुलिस हमारी बाप है. इस दौरान आरोपी ने अपने दोनों कान पकड़े हुए थे और वह उठक-बैठकर भी करता हुआ नजर आया.



Source link