Mau Ground Report: कागजों में ‘पर्यटन स्थल’, हकीकत में बदहाल… 122 साल पुराने राम-जानकी मंदिर की गिर रही दीवारें, सुध लेने वाला कोई नहीं

Mau Ground Report: कागजों में ‘पर्यटन स्थल’, हकीकत में बदहाल… 122 साल पुराने राम-जानकी मंदिर की गिर रही दीवारें, सुध लेने वाला कोई नहीं


Last Updated:

Mau Ram Janki Temple: मऊ के बरहदपुर कुटी स्थित ऐतिहासिक राम-जानकी मंदिर को सरकार ने कागजों में तो ग्रामीण पर्यटन स्थल का दर्जा दे दिया है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है. साल 1904 में बना यह 122 साल पुराना मंदिर आज बदहाली के आंसू रो रहा है. मरम्मत के अभाव में मंदिर की दीवारें गिरने लगी हैं और बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है.

Mau Ram Janki Temple: मऊ जनपद के बरहदपुर कुटी पर बना मंदिर कागजों में ग्रामीण पर्यटन स्थल में शामिल हो गया है. लेकिन मंदिर आज भी बदहाली के आंसू रो रहा है. राम-जानकी का काफी पुराना मंदिर होने की वजह से लोगों की यहां कई आस्थाएं जुड़ी हुई हैं. सरकार ने इस मंदिर को पर्यटन स्थल में शामिल तो कर लिया, लेकिन कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई गई. आइए जानते हैं इसको लेकर क्या कुछ कह रहे हैं पुजारी.

1904 में बना था मंदिर, 12 साल में हुआ था तैयार
लोकल 18 से बात करते हुए राम जाने व्यास बताते हैं कि मऊ जनपद का राम-जानकी मंदिर सन 1904 ई० में बना था. हालांकि इस मंदिर को बनने में 12 साल लग गए. यहां पुराना मंदिर होने की वजह से कई मान्यताएं जुड़ी हुई हैं. इस वजह से सरकार द्वारा इस मंदिर को ग्रामीण पर्यटन स्थल के रूप में शामिल कर लिया गया. इस मंदिर पर कोई मरम्मत करने वाला नहीं है, इस वजह से मंदिर अब जर्जर अवस्था में हो गया है.

मंत्री एके शर्मा से मिलने के बाद भी नहीं हुआ जीर्णोद्धार
बहुत पहले 2 लाख रुपये लगाकर इस मंदिर की मरम्मत कराई गई, लेकिन आज की स्थिति में यह मंदिर काफी बदहाल हो गया है. इस बदहाली को दूर करने के लिए कई बार ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मिला गया, लेकिन आज तक इस मंदिर का जीर्णोद्धार नहीं कराया गया. यदि इस मंदिर का जीर्णोद्धार कर दिया जाता तो इस मंदिर पर श्रद्धालुओं को कई सुविधाएं मिलने लगतीं. इस मंदिर में शंकर जी, हनुमान जी, दुर्गा माता व राम-जानकी का मंदिर है.

गिर रही हैं मंदिर और पोखरे की दीवारें
मंदिर के सामने बने पोखरे में बहुत बड़ी-बड़ी मछलियां रहती थीं. अब वह मछलियां दिखाई नहीं देतीं, लेकिन सभी मछलियां आज भी पोखरे की मांद में ही हैं. इस मंदिर और पोखरे की स्थिति यह है कि अब दीवारें गिर रही हैं. इस मंदिर की मरम्मत के लिए कई बार प्रयास किया गया, लेकिन आज तक मरम्मत नहीं हो सकी.

हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र, फिर भी उपेक्षित
जबकि इस मंदिर के बगल में ही समय-समय पर प्रवचन होते रहते हैं, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं और इस मंदिर की मान्यता अधिक होने की वजह से दूर-दूर से श्रद्धालु इस मंदिर पर दर्शन करने आते हैं. यदि इस मंदिर का जीर्णोद्धार कर दिया जाए तो श्रद्धालुओं को काफी सुविधाएं मिलने लगेंगी. सरकार द्वारा इस मंदिर को ग्रामीण पर्यटन स्थल में शामिल किया गया, लेकिन मंदिर का विकास कोई नहीं किया गया, जिसकी वजह से आम लोगों को काफी परेशानियां होती हैं.



Source link