चना बोने से पहले जरूर अपनाएं FIR तकनीक, कृषि केंद्र ने बताया बीज उपचार का तरीका, तीन चरणों में करें तैयारी

चना बोने से पहले जरूर अपनाएं FIR तकनीक, कृषि केंद्र ने बताया बीज उपचार का तरीका, तीन चरणों में करें तैयारी


होमताजा खबरकृषि

किसानों को चने की बुवाई से पहले एफआईआर (FIR) तकनीक का उपयोग करना चाहिए

Last Updated:

Chickpea Farming Tips: को चने की बुवाई से पहले एफआईआर (FIR) तकनीक का उपयोग करना चाहिए। इस तकनीक में फंगीसाइड, इंसेंटिसाइड और राइजोबियम कल्चर का क्रमवार इस्तेमाल किया जाता है. जिससे बीज को सुरक्षा देने के साथ पौधों की बेहतर शुरुआती वृद्धि में मदद मिल सकती है. इसमें एफ यानी फंगीसाइड , आई यानी इंसेंटिसाइड और आर यानी राइजोबियम कल्चर का उपयोग किया जाता है.

ख़बरें फटाफट

अजमेर. रबी सीजन में चने की अच्छी पैदावार लेने के लिए केवल उन्नत किस्म के बीज का चयन करना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि बुवाई से पहले बीज का सही तरीके से उपचार करना भी बेहद जरूरी है. बीज उपचार से फसल को शुरुआती अवस्था में होने वाले रोगों और कीटों से बचाने में मदद मिलती है.

अजमेर के कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर दिनेश कच्छावा ने किसानों को चने की बुवाई से पहले एफआईआर (FIR) तकनीक अपनाने की सलाह दी है. इस तकनीक में फंगीसाइड, इंसेंटिसाइड और राइजोबियम कल्चर का क्रमवार इस्तेमाल किया जाता है जिससे बीज को सुरक्षा देने के साथ पौधों की बेहतर शुरुआती वृद्धि में मदद मिल सकती है.

एफआईआर तकनीक में तीन चीजों का होता है इस्तेमाल
डॉक्टर कच्छावा आगे बताते हैं कि चने के बीज उपचार की एफआईआर तकनीक में तीन प्रमुख घटक शामिल हैं. इसमें एफ यानी फंगीसाइड , आई यानी इंसेंटिसाइड और आर यानी राइजोबियम कल्चर का उपयोग किया जाता है. इन तीनों का इस्तेमाल एक निर्धारित क्रम और मात्रा के अनुसार करना होता है. इसका मुख्य उद्देश्य बीज को फफूंदजनित रोगों और शुरुआती कीटों से बचाना तथा पौधों में नाइट्रोजन स्थिरीकरण की प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करना है. इस प्रक्रिया को अपनाकर किसान बुवाई से पहले ही फसल की सुरक्षा की दिशा में जरूरी कदम उठा सकते हैं.

दूसरे और तीसरे चरण में इमिडाक्लोप्रिड और राइजोबियम कल्चर का इस्तेमाल किया जाता है
डॉक्टर कच्छावा आगे बताते हैं कि दूसरे चरण में एक किलो बीज के हिसाब से 5 मिलीलीटर इमिडाक्लोप्रिड 600 एफएस का इस्तेमाल किया जाता है. यह कीटनाशक है जो शुरुआती अवस्था में फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों से बचाव में मदद करता है. इसके बाद अंतिम चरण में प्रति किलो बीज 20 ग्राम राइजोबियम कल्चर मिलाया जाता है. राइजोबियम कल्चर दलहनी फसलों के लिए महत्वपूर्ण होता है. यह पौधों की जड़ों में गांठों के निर्माण और वायुमंडलीय नाइट्रोजन को पौधों के उपयोग योग्य बनाने में मदद करता है. इस तरह तीनों चरण पूरे होने के बाद बीज उपचार की प्रक्रिया पूरी होती है.



Source link