Last Updated:
IAS Vivek Arya IPS Aditi Singh Marriage: मसूरी में ट्रेनिंग के दौरान पहली मुलाकात हुई, दोस्ती बढ़ी और फिर दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए. कहानी यहीं खत्म नहीं हुई, किस्मत ने ऐसा साथ दिया कि दोनों को एक ही जिले में पोस्टिंग भी मिल गई. हम बात कर रहे हैं हरियाणा कैडर के IAS अधिकारी विवेक आर्य और मेरठ की रहने वाली IPS अधिकारी अदिति सिंह की. 15 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.
15 नवंबर को होगी शादी.
पंचकूला: हरियाणा कैडर के IAS अधिकारी विवेक आर्य और उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली IPS अधिकारी अदिति सिंह की. दोनों की मुलाकात मसूरी में UPSC की ट्रेनिंग के दौरान हुई थी. पहले दोस्ती हुई, फिर दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे. अब 15 अक्टूबर को दोनों की शादी हो रही है. IPS अदिति सिंह और IAS विवेक आर्य एक ही जिला पंचकुला में तैनात है.
दोनों अधिकारियों की शादी को लेकर परिवारों में खुशी का माहौल है. शादी से पहले हल्दी, मेहंदी और दूसरी रस्में हरियाणा के भिवानी जिले में आयोजित की गईं. 10 से 12 नवंबर के बीच प्री-वेडिंग कार्यक्रम हुए. इस प्रेम कहानी का एक खास पहलू अदिति सिंह का कैडर बदलना भी है.
किसने किया था पहले प्रपोज?
IAS विवेक आर्य ने अदिति सिंह को प्रपोज किया और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया. अब दोनों 15 नवंबर को पंचकूला में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. खास बात यह है कि दोनों अधिकारी फिलहाल एक ही जिले पंचकूला में तैनात हैं. एक तरफ विवेक आर्य यहां अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं तो दूसरी तरफ अदिति सिंह पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद पर तैनात हैं.
मसूरी में शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी
IAS विवेक आर्य और IPS अदिति सिंह की मुलाकात मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी. दोनों एक ही बैच के अधिकारी हैं. सिविल सेवा में आने के बाद जब दोनों प्रशिक्षण के लिए मसूरी पहुंचे तो यहीं उनकी जान-पहचान हुई. साथ में ट्रेनिंग करते हुए दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई. बताया जाता है कि विवेक आर्य ने ही अदिति सिंह को प्रपोज किया था. इसके बाद दोनों ने अपने परिवारों को इस रिश्ते के बारे में बताया. परिवारों की सहमति के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया. अब दोनों अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं.
शादी के लिए अदिति ने बदला अपना कैडर
दरअसल, UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद अदिति सिंह को हिमाचल प्रदेश कैडर मिला था. वह वहां विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर तैनात थीं. वहीं, विवेक आर्य हरियाणा कैडर के IAS अधिकारी हैं. दोनों की शादी तय होने के बाद अदिति सिंह ने अपना कैडर हिमाचल प्रदेश से हरियाणा कराने के लिए आवेदन किया. अप्रैल 2026 में उनका कैडर बदलकर हरियाणा कर दिया गया. इसके बाद संयोग से दोनों को पंचकूला में ही तैनाती मिल गई. इस तरह दोनों अब एक ही जिले में रहकर अपनी प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभा रहे हैं.
मेरठ की रहने वाली हैं IPS अदिति सिंह
अदिति सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई मेरठ के सोफिया गर्ल्स स्कूल से हुई. इसके बाद उन्होंने गाजियाबाद के अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया. इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा में जाने का फैसला किया और UPSC की तैयारी शुरू कर दी. अदिति सिंह ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 679वीं रैंक हासिल की और IPS अधिकारी बनीं. इससे पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की परीक्षा में भी सफलता हासिल की थी. इसमें उन्हें 54वीं रैंक मिली थी और उनका चयन SDM पद के लिए हुआ था. उनके पिता डॉ. संजीव सिंह एमडी फिजिशियन हैं, जबकि मां ज्योति सिंह मेरठ कलेक्ट्रेट में वरिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत हैं.
सैनिक स्कूल से पढ़ाई, फिर IAS बने विवेक आर्य
वहीं, विवेक आर्य हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गोपी गांव के रहने वाले हैं. उनकी पढ़ाई सैनिक स्कूल कुंजपुरा से हुई. इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ के DAV कॉलेज से बीए किया और आगे की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से की. उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 131वीं रैंक हासिल की और IAS अधिकारी बने. IAS बनने से पहले विवेक आर्य का चयन CDS के जरिए भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर भी हुआ था. उनके परिवार का हरियाणा के बाढड़ा में खाद और बीज का कारोबार है. उनके पिता विरेंद्र सिंह आर्य स्पेयर पार्ट्स का व्यवसाय करते हैं. विवेक आर्य के बड़े भाई भी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट हैं.