मैथिली ठाकुर ने खुद चलाया बुलडोजर, 100 मीटर रास्ते से हटाया कब्जा, पिता पर लगा था अतिक्रमण का आरोप

मैथिली ठाकुर ने खुद चलाया बुलडोजर, 100 मीटर रास्ते से हटाया कब्जा, पिता पर लगा था अतिक्रमण का आरोप


Last Updated:

Maithili Thakur: दरभंगा के अलीनगर से BJP विधायक मैथिली ठाकुर जमीन विवाद को लेकर चर्चा में हैं. पिता रमेश ठाकुर पर अतिक्रमण के आरोपों के बीच मैथिली ठाकुर ने खुद बुलडोजर चलवाकर करीब 100 मीटर रास्ते से कब्जा हटाया. हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि उनकी निजी जमीन पर अब भी कब्जा है और विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है.

Zoom

मैथिली ठाकुर ने अतिक्रमण हटाया.

दरभंगाः अलीनगर से BJP विधायक मैथिली ठाकुर का जमीन विवाद लगातार चर्चा में है. स्थानीय लोगों के विरोध के बीच अब मैथिली ठाकुर और उनके पिता रमेश ठाकुर खुद बुलडोजर लेकर पहुंचे. देर रात करीब 100 मीटर तक बनाए गए रास्ते से अतिक्रमण हटाया गया. रास्ते पर बिछाई गई ईंटें और दीवार भी तोड़ दी गईं. हालांकि, इस कार्रवाई के बाद भी विवाद खत्म नहीं हुआ है. ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी निजी जमीन पर अब भी कब्जा है. उनका कहना है कि जब तक उनकी जमीन वापस नहीं मिलती, तब तक इस विवाद का समाधान नहीं होगा.

खुद बुलडोजर लेकर पहुंचीं मैथिली ठाकुर
स्थानीय स्तर पर बढ़ते विरोध के बीच मैथिली ठाकुर और उनके पिता ने रास्ते से अतिक्रमण हटाने का फैसला किया. इसके बाद देर रात बुलडोजर चलवाकर करीब 100 मीटर तक बने रास्ते को हटाया गया. रास्ते पर बिछी ईंटों और दीवार को भी तोड़ दिया गया. इस कार्रवाई के बाद रास्ते को लेकर विवाद का एक हिस्सा तो खत्म हुआ, लेकिन ग्रामीणों की नाराजगी अब भी बनी हुई है.

ग्रामीणों का आरोप- निजी जमीन पर अब भी कब्जा
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि रास्ते से अतिक्रमण हटाने भर से समस्या खत्म नहीं होगी. उनका आरोप है कि उनकी निजी जमीन पर अब भी कब्जा है और चारदीवारी बनाकर उसे घेर लिया गया है. ग्रामीणों के मुताबिक, जब तक उनकी जमीन उन्हें वापस नहीं मिलती, तब तक वे इस कार्रवाई को पूरा समाधान नहीं मानेंगे.

RJD नेता ने भी उठाया जमीन का मुद्दा
मामले में मैथिली ठाकुर से चुनाव हारे RJD नेता विनोद मिश्रा ने भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कुछ ग्रामीणों की जमीन का विवरण देते हुए कब्जे के आरोप लगाए हैं. उनके मुताबिक, गगन मिश्रा की 12 धुर, चंद्र मोहन मिश्रा की 27 धुर और राम उदगार मिश्रा की एक कट्ठा जमीन पर कब्जे का आरोप है. वहीं श्रवण कुमार मिश्रा की जमीन के पास से मिट्टी काटे जाने से उनकी जमीन को नुकसान पहुंचने की बात भी कही गई है. विनोद मिश्रा ने मैथिली ठाकुर को नसीहत देते हुए कहा कि एक गायिका के रूप में उन्होंने लोगों के बीच काफी सम्मान कमाया है. उन्हें स्थानीय लोगों की भावनाओं को समझते हुए विवाद का समाधान करना चाहिए. जिन लोगों की जमीन पर कब्जे का आरोप है, उन्हें उनकी जमीन वापस मिलनी चाहिए.

ग्रामीणों में अब भी नाराजगी
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने मैथिली ठाकुर को अपना वोट देकर विधायक बनाया, लेकिन अब उन्हीं के बीच जमीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. फिलहाल रास्ते से अतिक्रमण हटाया जा चुका है, लेकिन निजी जमीन पर कब्जे और मिट्टी कटाई के आरोपों के बीच विवाद पूरी तरह शांत नहीं हुआ है.



Source link