रांची: झारखंड में आज मौसम मुख्य रूप से बादल छाए रहने वाला है. इसके साथ ही सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है. वहीं, रांची के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान में आज अधिकतम तापमान करीब 31°C और न्यूनतम 22°C रहने की संभावना जताई है. इसके साथ ही झारखंड के रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा समेत सभी 24 जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना है.
झारखंड के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट
आज झारखंड के सभी 24 जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना बताई गई है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार आज पूरे राज्य में येलो अलर्ट के तहत बारिश का मौसम रह सकता है. ऐसे में रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़ और गोड्डा जिलों में कही तेज तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है.
झारखंड के सभी 24 जिलों में येलो अलर्ट
तेज बारिश की यहां है संभावना
IMD के मौसम केंद्र के अनुमान के आधार पर आज 24 में 24 जिलों में कहीं-कहीं तेज बारिश तो कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछार की संभावना है. हालांकि हर जिले में बारिश होगी. ऐसे में लोगों को आज सावधान रहने की आवश्यकता है.
इन जिलों में है आंधी, तेज हवा और वज्रपात का खतरा
आज रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवा की संभावना बनी हुई है. इसके साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की हवा भी चल सकती है.
आज तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं
वहीं, 18 से 23 सितंबर के बीच झारखंड में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. रांची में 18 सितंबर को करीब 22-31°C, 19 सितंबर को 22-30°C और 20-23 सितंबर के दौरान अधिकतम तापमान लगभग 30°C के आसपास रहने का IMD पूर्वानुमान है. ऐसे में तापमन में बड़े बदलाव की कोई संभावना ही नहीं है. वहीं, जमशेदपुर में आज तापमान करीब 25-35°C और बोकारो में करीब 24-32°C रहने का अनुमान है. दोनों शहरों में बादल और बारिश/गरज के दौर के साथ तेज हवा की संभावना है.
जानें 18 से 23 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम
18 सितंबर: आज बादल, कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक वाले रहेंगे. वहीं, रांची का तापमान 31°C तक पहुंच सकता है.
19 सितंबर: कल झारखंड में बारिश और गरज-चमक के दौर जारी रहने के आसार हैं. जहां अधिकतम तापमान करीब 30°C पहुंच सकता है.
20 सितंबर: बादल और बारिश के साथ ही पूरे झारखंड में वज्रपात की संभावना बनी रहेगी.
21 सितंबर: रांची समेत कई जिलों में बादल और बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.
22 सितंबर: दिनभर बारिश की संभावना बनी रहेगी, लेकिन IMD के रांची पूर्वानुमान में इस दिन कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं है.
23 सितंबर: बादल के साथ कहीं-कहीं बारिशऔर गरज-चमक की संभावना है, लेकिन विशेष चेतावनी जारी नहीं है.
ऐसे में कुल मिलाकर आज 18 सितंबर से 21 सितंबर तक झारखंड में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने वाला है. जबकि 22-23 सितंबर को विशेष चेतावनी में कमी दिख रही है. IMD के शहरवार पूर्वानुमान में रांची के लिए 18-21 सितंबर तक गरज, बिजली और 30-40 किमी/घंटे की तेज हवा की चेतावनी जारी की गई है.
अगर हम सुहावने मौसम की बात करें तो बादल, रुक-रुककर बारिश और तापमान में कमी के कारण रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार और आसपास के पठारी इलाकों में मौसम अपेक्षाकृत आरामदायक महसूस हो सकता है.