छत्तीसगढ़ महतारी के बालक बने गणेश, ₹500 के नोट पर भी विराजे बप्पा, बिलासपुर की झांकियां देख चौंक रहे लोग

छत्तीसगढ़ महतारी के बालक बने गणेश, ₹500 के नोट पर भी विराजे बप्पा, बिलासपुर की झांकियां देख चौंक रहे लोग


Last Updated:

Ganeshotsav Unique Themes: बिलासपुर में गणेश उत्सव पर सजीं अनोखी और आकर्षक प्रतिमाएं. कहीं छत्तीसगढ़ महतारी थीम, तो कहीं देसी मुर्गे पर विराजे गणपति. 25 मुखी गणेश और नोटों से सजा पंडाल भी बना आकर्षण. इन अनूठी झांकियों को देखने बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु.

करबला गणेश उत्सव समिति ने इस बार आधुनिकता को दर्शाती हुई अनोखी थीम तैयार की है. यहां स्थापित गणेश प्रतिमा को देखने के लिए श्रद्धालुओं को ऊपर चढ़कर जाना पड़ता है. नीचे भगवान गणेश को अपनी जोड़ी के साथ लेटे हुए स्वरूप में दर्शाया गया है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है.

मां गणेश उत्सव समिति टिकरापारा में इस बार गणेश भगवान को देसी मुर्गी पर विराजित किया गया है. समिति के सदस्यों के अनुसार, इस प्रतिमा के जरिए जीव संरक्षण और जीव हत्या रोकने का संदेश दिया जा रहा है. उनका कहना है कि प्रतिमा के माध्यम से लोगों में जीव-जंतुओं के प्रति सद्भावना बढ़ाने और उनकी हत्या रोकने की भावना जागृत करने का प्रयास किया गया है.

बिलासपुर के मन्नू चौक में गणेश उत्सव के दौरान इस बार अनोखी थीम देखने को मिल रही है. यहां ₹500 के नोट की थीम पर भगवान गणेश को विराजित किया गया है, वहीं पूरे पंडाल को नोटों से सजाया गया है. आकर्षक सजावट और अनूठी प्रस्तुति श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही है और बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बिलासपुर के जूनी लाइन यानी जूना बिलासपुर में स्थापित गणेश प्रतिमा हर साल अपनी अनूठी थीम के लिए चर्चा में रहती है. इस बार यहां छत्तीसगढ़ महतारी और उनके छोटे से बालक के रूप में गणेश भगवान को दर्शाया गया है. साथ ही बस्तर की कला-कृतियों की झलक भी देखने को मिल रही है.

एकता गणेश उत्सव समिति, डीपी कॉलेज टिकरापारा में भगवान गणेश, मां पार्वती और कार्तिकेय को बच्चों के रूप में दिखाया गया है. प्रतिमा में मां पार्वती अपने बच्चों को दुलारते हुए नजर आ रही हैं. परिवार के बीच प्रेम और स्नेह को दर्शाती यह झांकी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है.

बाल गणेश उत्सव समिति दयालबंद टिकरापारा में भगवान गणेश को बाल स्वरूप में प्रस्तुत किया गया है. प्रतिमा में मां पार्वती की मौजूदगी भी दिखाई गई है. मां और बाल गणेश के इस मनमोहक रूप को देखने के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

बिलासपुर के तेलीपारा में इस बार गणेश उत्सव में भगवान गणेश का अनोखा स्वरूप देखने को मिल रहा है. यहां गणेश भगवान को भोलेनाथ के स्वरूप में विराजित किया गया है. आकर्षक प्रतिमा और अनूठी थीम श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.

बिलासपुर में इस बार गणेश उत्सव के दौरान अलग-अलग समितियों ने अपनी प्रतिमाओं और झांकियों के जरिए धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक संदेश और स्थानीय संस्कृति को भी प्रदर्शित किया है. कहीं जीव संरक्षण का संदेश दिया गया है तो कहीं आधुनिकता, पारिवारिक प्रेम और छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link