लालबागचा राजा के दर पर संजय दत्त ने भरी पत्नी मान्यता दत्त की मांग, दोनों की उम्र में 19 साल का फासला, VIDEO

लालबागचा राजा के दर पर संजय दत्त ने भरी पत्नी मान्यता दत्त की मांग, दोनों की उम्र में 19 साल का फासला, VIDEO


Last Updated:

संजय दत्त और मान्यता दत्त भी गणेश उत्सव के मौके पर लालबागजा राजा के दर पर पहुंचे. जहां एक्टर ने पत्नी की मांग में सिंदूर लगाया. चलिए संजय दत्त और मान्यता दत् की उम्र में अंतर और रिलेशनशिप के बारे में बताते हैं.

Zoom

Image: Insta@Manytadutt

मुंबई के आइकॉनिक पंडाल लालबागचा राजा में गणपति उत्सव की धूम ही अलग होती है. हर साल कई बॉलीवुड सितारे यहां बप्पा के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं. इस साल भी परिणीति चोपड़ा, राजपाल यादव, शाहरुख खान, गोविंदा से लेकर तमाम सितारे पहुंचे. इसी राह में संजय दत्त भी पत्नी मान्यता दत्त के साथ नजर आए. उन्होंने यहां बप्पा के दर्शन किए और पत्नी की मांग में सिंदूर भी भरा.

सोशल मीडिया पर संजय दत्त और मान्यता दत्त के कई वीडियो और फोटो सामने आए हैं. जहां एक्टर वाइफ के साथ बप्पा का आशीर्वाद लेते हैं. उनके साथ उनकी सिक्योरिटी भी नजर आती है. वह सभी फैंस का शुक्रिया भी अदा करते दिखते हैं.

मान्यता की मांग में भरा संजय दत्त ने सिंदूर
लालबागचा राजा के दरबार में संजय दत्त ने भड़कीला ओरेंज कलर का कुर्ता पहना तो मान्यता भी ब्राइट पिंक कलर के सूट में नजर आईं. दोनों ने बप्पा के चरणों में झुककर आशीर्वाद लिया और आशीर्वाद लिया. वीडियो में देख सकते हैं कि संजय दत्त पहले खुद बप्पा का सिंदूर अपने माथे पर लगाते हैं और फिर वाइफ मान्यता की मांग में. दोनों का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आया.

View this post on Instagram





Source link