Ishan Anand News: ईशान आंनद बने बीएसपी के नेशनल कोऑर्डिनेटर, मायावती 11 दिन बाद ही ‘परिवारवाद’ पर भूलीं अपना वचन

Ishan Anand News: ईशान आंनद बने बीएसपी के नेशनल कोऑर्डिनेटर, मायावती 11 दिन बाद ही ‘परिवारवाद’ पर भूलीं अपना वचन


Last Updated:

Ishan Anand BSP National Coordinator: बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने पार्टी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को नया नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है. यह पद पार्टी में नंबर दो की भूमिका माना जाता है. इससे पहले यह जिम्मेदारी बड़े भतीजे आकाश आनंद के पास थी, जिन्हें 3 सितंबर को पद से हटाने के बाद पार्टी से भी बाहर कर दिया गया था. खास बात यह है कि 13 सितंबर को मायावती ने परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देने की बात कही थी. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में करीब 400 वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए. 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले इसे संगठन में बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है.

Zoom

आकाश आनंद की जगह ईशान आंनद बने बीएसपी के नेशनल कोऑर्डिनेटर.

उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है. लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को बसपा का नया नेशनल कोऑर्डिनेटर घोषित कर दिया. बीएसपी में यह पद नंबर दो मानी जाती है. गौर करने वाली बात यह है कि 13 सितंबर को मायावती ने कहा था कि वह पार्टी में परिवारवाद को लागू नहीं होने देंगी. वह अपने गुरु कांशीराम के आदर्शों को ही अपनाएंगी.

आकाश आनंद को हटाकर ईशान को मिला पद

इससे पहले यह जिम्मेदारी उनके बड़े भतीजे आकाश आनंद के पास थी. मायावती ने हाल ही में 3 सितंबर को आकाश आनंद को पार्टी के नंबर-2 पद (राष्ट्रीय संयोजक) से हटा दिया था और इसके 5 दिन बाद उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया था. अब छोटे भतीजे ईशान आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर बना दिया है.

बैठक में दिखा बदला हुआ नजारा

महज 20 दिनों के भीतर बुलाई गई इस दूसरी अहम बैठक में पार्टी के भीतर सत्ता के नए समीकरण साफ दिखाई दिए:

हमेशा की तरह मायावती की कुर्सी के बगल में लगने वाली 4-5 कुर्सियों की जगह इस बार व्यवस्था बदली हुई थी. सामने की पहली लाइन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष आनंद कुमार और नए कोऑर्डिनेटर ईशान आनंद के बैठने का इंतजाम किया गया था.

सुबह ठीक 11 बजे जब मायावती बसपा दफ्तर पहुंचीं, तब उनके साथ छोटे भाई आनंद कुमार और ईशान आनंद भी मौजूद थे. बैठक शुरू होने से पहले ईशान ने मायावती के पैर छूकर आशीर्वाद लिया.

400 से अधिक दिग्गज नेता हुए शामिल

बसपा की इस हाई-प्रोफाइल बैठक में देशभर से पार्टी के प्रमुख चेहरे पहुंचे. बैठक में दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह के बेटे प्रिंस यूकेश सिंह भी मौजूद रहे. इसके अलावा विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी तथा यूपी-उत्तराखंड के सभी जिलाध्यक्ष और मंडल कोऑर्डिनेटर सहित लगभग 400 वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया.

2027 के चुनावों से पहले मायावती का यह कदम पार्टी के भीतर नए उत्तराधिकारी और कमान के पुनर्गठन के रूप में देखा जा रहा है.



Source link