Aaj Ka Singh Rashifal:सिंह राशि वालों में बढ़ेगा आत्मविश्वास, महिलाओं से विशेष लाभ के योग, लेकिन स्वास्थ्य का रखें ध्यान, पढ़े राशिफल

Aaj Ka Singh Rashifal:सिंह राशि वालों में बढ़ेगा आत्मविश्वास, महिलाओं से विशेष लाभ के योग, लेकिन स्वास्थ्य का रखें ध्यान, पढ़े राशिफल


Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal:सिंह राशि वालों में आज आत्मविश्वास बढ़ेगा और महिलाओं से विशेष लाभ के योग हैं, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. व्यापार में बढ़ोतरी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के संकेत हैं, जबकि करियर में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.

खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार आज 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को ज्येष्ठा नक्षत्र में दिन की शुरुआत हो रही है. भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. कन्या लग्न की पत्रिका बन रही है. लग्न में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है. ग्रहों की यह स्थिति सिंह राशि वालों के लिए कई मामलों में सकारात्मक संकेत दे रही है. आज जातक निडर होकर फैसले ले सकते हैं. व्यापारियों के लिए लाभ के विशेष योग बन रहे हैं. कर्क और सिंह राशि वाले लोगों से विशेष लाभ मिलने की संभावना है.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार के लिहाज से सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन लाभ देने वाला रहेगा. कारोबार में बढ़ोतरी के साथ कर्क और सिंह राशि के लोगों से अच्छे मुनाफे के अवसर मिल सकते हैं. खासतौर पर सफेद वस्तुओं और महिलाओं के उपयोग की चीजों से जुड़े कारोबार में निवेश, सौदे या नए काम करना लाभकारी हो सकता है. शुक्र के धन भाव में होने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहने के संकेत हैं. मन विलासिता से जुड़ी चीजों की ओर आकर्षण रहेगा.

करियर और शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन शुभ फल देने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. महत्वपूर्ण फैसले लेने में आत्मविश्वास बना रहेगा और आपके निर्णयों को गंभीरता से लिया जा सकता है. महिलाओं के साथ कार्यस्थल पर बेहतर तालमेल बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक मेहनत करने की जरूरत है. ध्यान भटकने से परेशानी हो सकती है, इसलिए पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें. प्रतियोगी परीक्षाओं के लिहाज से समय बहुत अनुकूल नहीं कहा जा सकता, इसलिए तैयारी में कमी न छोड़ें.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के मामले में आज थोड़ा सतर्क रहना होगा. शारीरिक कष्ट के साथ पेट से जुड़ी कोई पुरानी समस्या दोबारा परेशान कर सकती है. इसकी वजह से मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है. खान-पान पर नियंत्रण रखें और बाहर का तला-भुना या असंतुलित भोजन लेने से बचें. किसी पुरानी बीमारी के लक्षण बढ़ें या तकलीफ लगातार बनी रहे तो डॉक्टर से सलाह लेकर उपचार कराएं.

पारिवारिक संबंध और लव लाइफ
पारिवारिक रिश्तों में आज संभलकर चलने की जरूरत है. किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आपके रिश्तों में गलतफहमी पैदा कर सकता है. इसलिए दूसरों की बातों में आकर जीवनसाथी पर संदेह न करें और आपसी विश्वास बनाए रखें. वहीं प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है. ग्रहों का सहयोग मिलने से रिश्तों में मजबूती आएगी. पार्टनर आपकी भावनाओं को समझ सकता है और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने के योग हैं.

आज का शुभ अंक और उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि वालों के लिए आज 1 अंक शुभ रहेगा. इसके अलावा 3, 6 और 9 अंक भी लाभकारी माने गए हैं. आज भगवान शिव के दर्शन और पूजन करना शुभ रहेगा. जरूरतमंद लोगों को सफेद वस्त्रों का दान करने से भी सकारात्मक फल मिल सकता है.



Source link