Fact Check: गोविंदा और कोमल रानी ने की सीक्रेट शादी? रूमर्ड GF की मांग में दिखा सिंदूर तो मची खलबली, जानें सच

Fact Check: गोविंदा और कोमल रानी ने की सीक्रेट शादी? रूमर्ड GF की मांग में दिखा सिंदूर तो मची खलबली, जानें सच


Last Updated:

Govinda-Komal Rani Relationship: गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार की नई तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. दोनों लालबागचा राजा के दरबार में साथ नजर आए. कोमल रानी का पारंपरिक अंदाज और माथे पर दिखा सिंदूर लोगों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया. अब सवाल उठ रहा है कि क्या इस तस्वीर में कोई बड़ा राज छिपा है? सच क्या है, जानिए.

Zoom

गोविंदा और कोमल दोनों ने साथ पर बप्पा के दर्शन किए.

नई दिल्ली. लालबागचा राजा के दरबार से सामने आईं गोविंदा और कोमल रानी की तस्वीरों ने एक बार फिर हलचल मचा दी है. सवाल सिर्फ इतना नहीं कि दोनों साथ में बप्पा के दर्शन करने क्यों पहुंचे, बल्कि चर्चा इस बात की भी है कि क्या उनके रिश्ते ने कोई नया मोड़ ले लिया है? कोमल रानी इस दौरान बेहद सजी-धजी नजर आईं और उनके माथे पर सिंदूर भी दिखाई दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर सीक्रेट शादी की अटकलें शुरू हो गईं. आखिर कोमल के माथे पर सिंदूर कैसे आया? क्या गोविंदा और उनकी ‘रूपा’ को-स्टार ने दुनिया से छिपाकर शादी कर ली है या फिर वायरल तस्वीरों को लेकर कुछ ऐसा है जिसे लोग मिस कर रहे हैं? चलिए बताते हैं कि आखिर सच क्या है.

गोविंदा और कोमल रानी ने की सीक्रेट शादी?

कोमल सजधज कर लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंची. इस बीच कुछ पोस्ट में दावा किया जाने लगा कि कोमल रानी के माथे पर सिंदूर नजर आया और क्या दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है. हालांकि, वायरल तस्वीरों और वीडियो का फैक्ट चेक किया तो कहानी कुछ और नजर आई.

कैसे मांग में आया सिंदूर

दरअसल, कोमल रानी लालबागचा राजा के दर्शन के लिए गोविंदा के साथ पहुंची थीं. उन्होंने इस दौरान लाल और पीले रंग का पारंपरिक आउटफिट पहना था. बप्पा के दर्शन से पहले तक उनकी मांग में सिंदूर नहीं था. लेकिन जैसे ही वह गणपति बप्पा के सामने प्रार्थना करती और सिर झुकाकर आशीर्वाद लेती नजर आईं, तभी उनके मांग पर सिंदूर लग गया. गोविंदा ने भी पूजा की और फिर पंडित जी ने दोनों के माथे पर तिलक लगाया. इसलिए ये महज एक इत्तेफाक था. इसलिए गोविंदा और कोमल की शादी की खबरें सरासर गलत हैं.



Source link