Last Updated:
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की देशभक्ति से भरपूर फिल्म ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर आखिरकार रिलीज कर दिया गया है. मुंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान खुद भाईजान ने फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया है. अब यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए ऐतिहासिक संघर्ष पर बनी है.
4 नंवबर को रिलीज होगी सलमान खान की ‘मातृभूमि’. (फोटो साभार: Instagram@beingsalmankhan)
नई दिल्ली. सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर आखिरकार 6 नंवबर को लॉन्च हो चुका है. इस मूवी में वह लीड रोल में नजर आएंगे और उनके साथ पहली बार चित्रांगदा सिंह की जोड़ी बनी है. खास बात है कि अपूर्व लखिया के डायरेक्शन में बनी यह मूवी भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुए संघर्ष की घटना पर आधारित है. 4.35 मिनट लंबे ट्रेलर में भारतीय सेना की जांबाजी देखने को मिली. सैनिक के किरदार में सलमान खान जबरदस्त लग रहे हैं. ट्रेलर में भारतीय सेना के साथ चीनी सेना की झड़प दिखाई गई है. ट्रेलर पर घंटे भर के भीतर 5.85 व्यूज आ चुके हैं. सलमान का डायलॉग- ‘एक बिहारी सौ पर भारी’ खूब पसंद किया जा रहा है.
सलमान खान की यह मूवी 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. शुक्रवार को भाईजान ने मुंबई में 6 नवंबर को आयोजित फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान खुद सलमान ने ऐलान किया है. कई अड़चनों और लगातार हो रही देरी के बाद आखिरकार अगले महीने यह फिल्म पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. इवेंट में मौजूद मीडिया से बातचीत करते हुए सलमान खान ने फिल्म में हुई देरी की वजह का भी खुलासा किया है.
सलमान खान ने बताई रिलीज में देरी होने की वजह बताई
उन्होंने कहा, ‘आजकल मार्केट में बहुत सारे वीएफएक्स एक्सपर्ट्स हैं जो फिल्म के हर एक शॉट को बहुत बारीकी से परखते हैं. इसलिए, हम इस फिल्म के साथ किसी को भी ऐसा मौका नहीं देना चाहते थे कि वे किसी सीन को जूम करके उसके वीएफएक्स में कमियां निकाल सकें. हम चाहते हैं कि यह फिल्म विजुअली लोगों को हैरान कर दे. यह बहुत ही खूबसूरती से शूट की गई फिल्म है.
‘मातृभूमि’ की शूटिंग में लगा गया ज्यादा वक्त
सलमान खान ने आगे बताया, ‘हमें लगा था कि हम इस फिल्म को 45-50 दिनों में पूरा कर लेंगे, लेकिन मैम (चित्रांगदा सिंह) घायल हो गईं और उन्हें ठीक होने में समय लगा. पहले हम इस फिल्म को जनवरी या जून में रिलीज करने वाले थे, लेकिन फिर इसे बढ़ाकर अगस्त कर दिया गया. अब हम इसे 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में उतारेंगे.’
‘बैटल ऑफ गलवान’ था फिल्म का टाइटल
बताते चलें कि अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म का पुराना नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था. यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प की घटना पर आधारित है. मूल रूप से यह फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे बाद में टाल दिया गया. मेकर्स ने स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड समेत कई अन्य तारीखों पर भी विचार किया था, लेकिन तब भी यह फिल्म पर्दे पर नहीं आ पाई.