छठ महापर्व के अवसर पर हर बार दिल्ली में गंदी यमुना की चर्चा होती थी. यमुना नदी में तैर रहे सफेद झाग की चर्चा होती थी. लेकिन इस बार दिल्ली सरकार ने ऐसा काम किया है कि लोग हैरान रह गए हैं. दिल्ली वालों को छठ से पहले बड़ी सौगात मिली है. इस बार छठ महापर्व पर यमुना में सफेद झाग नहीं बल्कि क्रूज तैर रहा है. यमुना में टीम मोदी जेट स्कीइंग करती नजर आ रही है. यही नहीं छठ महापर्व के लिए अरविंद केजरीवाल जो काम सालों साल में ना कर पाए. दिल्ली में इस बार छठ से पहले वा तस्वीरें आई हैं कि सब हैरान हैं. एक से बढ़कर एक घाट सजकर तैयार हो चुके हैं. दिल्ली ही नहीं कश्मीर में भी प्रधानमंत्री मोदी सनातन का गौरव लौटान में जुटे हैं. उनकी इस मुहिम का असर भी अब लगातार दिख रहा है. श्रीनगर के ऐतिहासिक लालचौक पर इस पर दीवाली पर 10 हजार से ज्यादा दीए जलाए गए. वहीं कश्मीर के उन मंदिरों में घंटियां बजने लगी हैं, मंत्री गूंजने लगे हैं, जो दशकों से बंद पड़े थे.
आज पाठशाला में बताएंगे झाग वाली यमुना कैसे बनी क्रूज़-जेटस्की चलनेवाली यमुना.. टीम मोदी ने क्या गजब कर दिया? साथ बात होगी छठ महापर्व की तैयारियों की.. बताएंगे केजरीवाल सालों साल में ना कर पाए.. दिल्ली में छठ पर वो तस्वीरें आईं कि सब हैरान हैं? इसके साथ ही बात कश्मीर में सनातन का गौरव लौटाने वाली PM मोदी की मुहिम भी की होगी… बताएंगे घाटी के मंदिरों पर क्या बड़ी खबर आ गई?
पिछली सरकार के वक्त यमुना से निकलता था झाग”
सबसे पहले बात टीम मोदी के उस गजब काम की जिसकी आज खूब चर्चा हो रही है. जो यमुना नदी पिछले कई सालों से छठ महापर्व से पहले सफेद झाग के लिए चर्चा में रहती थी. वही यमुना इस बार क्रूज और जेट स्की चलनेवाली नदी बन गई है. छठ महापर्व से पहले दिल्ली के लोगों को यमुना नदी में ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ की सौगात मिली है. केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में रिवर सफारी का उद्घाटन किया. इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता कैबिनेट के मंत्री भी मौजूद रहे. इस सफारी के जरिए दिल्ली के लोगों को उस यमुना नदी में क्रूज की सवारी का मौका मिलेगा. जो यमुना पिछली सरकारों पर प्रदूषण की वजह से चर्चा में रहती थी. नमो यमुना रिवर सफारी के मौके पर दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा यमुना नदी में जेट स्कीइंग का आनंद लेते नजर आए.
यमुना 60 प्रतिश साफ करने का दावा
नमो यमुना रिवर सफारी की शुरुआत के मौके पर दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने दावा किया कि दिल्ली में यमुना की सफाई का 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और बाकी बचा हुआ काम भी जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. दिल्ली में यमुना को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए नमो यमुना रिवर सफारी की शुरुआत की गई है. यमुना माता के दर्शन की इच्छा रखने वाला कोई भी शख्स इसका फायदा उठा सकता है. इसके लिए ट्रायल रन पूरा हो चुका है और सुरक्षा संबंधी जरूरी जांच के बाद सेवा सभी के लिए शुरू करने की तैयारी है.
– नमो यमुना रिवर सफारी दिल्ली के सोनिया विहार से जगतपुर के बीच चलेगी.
– ये रूट करीब 4 से 5 किलोमीटर लंबा होगा.
– जिसे पूरा करने में क्रूज को करीब 40 मिनट का समय लगेगा.
– क्रूज में एयर कंडीशनिंग, सुरक्षा जैकेट, साउंड सिस्टम और बायो-टॉयलेट जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी.
– एक बार में करीब 30 यात्री क्रूज में सफर कर सकेंगे.
– इसके टिकट दिल्ली पर्यटन विभाग की वेबसाइट से ऑनलाइन बुक किए जा सकेंगे.
– यमुना में क्रूज की सवारी के लिए एक व्यक्ति का किराया 500 रुपये रखा गया है.
सौरव भारद्वाज ने क्या दावा किया?
दो मंजिला मेड इन इंडिया क्रूज में सफर करने वालों रिवर सफारी के साथ ही लाइट एंड साउंड शो भी देखने को मिलेगा. आम आदमी पार्टी आज भी यमुना की सफाई के दावों पर सवाल उठाने से नहीं चूके. सौरभ भारद्वाज ने मदनपुर खादर में यमुना की वीडियो शेयर किया. जिसमें पानी में झाग तैरता दिखा. वहीं आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की पुतला लेकर कालिंदी कुंज पहुंचे. उन्होंने दावा किया कि सोनिया विहार में जिस जगह क्रूज की शुरुआत हुई है, वहां तो यमुना पहले ही साफ थी. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने मनोज तिवारी को यहां डुबकी लगाने की चुनौती दी थी, वो नहीं आए तो उनके पुतले को तैरने के लिए यमुना में उतारा.
छठ से पहले यमुना हुई साफ
नमो यमुना रिवर सफारी की शुरुआत के साथ ही इस बार दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार ने छठ महापर्व का यादगार बनाने के लिए कमर कस ली है. छठ महापर्व 13 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा, लेकिन छठ की पूजा के लिए यमुना के किनारे साफ सफाई और घाट तैयार करने का काम करीब करीब पूरा हो चुका है. आईटीओ के पास तो घाट बनकर तैयार भी हो चुका है. घाट इतने खूबसूरत और साफ नजर आ रहे हैं कि लोगों को पिछले सालों की याद आ रही है कि किस तरह झाग वाले पानी में खड़े होकर पूजा करनी पड़ती थी. खुद सीएम रेखा गुप्ता अपनी कैबिनेट के साथ अलग अलग घाटों पर जाकर खुद तैयारियों की निगरानी कर रही हैं. घाटों का आसपास मशीनों की मदद से सफाई का काम चल रहा है.
– इस साल दिल्ली में छठ महापर्व के लिए यमुना के किनारे 1400 घाट तैयार किए जा रहे हैं.
– पिछले साल छठ महापर्व के लिए बनाए गए घाटों की संख्या 1326 थी.
– इस बार पिछले साल की तुलना में करीब 700 घाट ज्यादा तैयार किए जा रहे हैं.
– इनमें मुनक नहर के किनारे बन रहा 11 किलोमीटर लंबा घाट खास है.
– 11 किलोमीटर लंबा ये घाट आउटर रिंग रोग से इंद्रलोक तक फैला है.
– जिसके दोनों और सीढ़ियां और एक एक पक्की सड़क तैयार की जा रही है.
– 12 नवंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 11 किलोमीटर लंबे इस भव्य घाट का उद्घाटन करेंगे.