ट्रेन में फूड डिलीवरी के नाम पर चल रहा बड़ा फ्रॉड? IRCTC ने इन 14 वेबसाइटों से बचने की दी सलाह

ट्रेन में फूड डिलीवरी के नाम पर चल रहा बड़ा फ्रॉड? IRCTC ने इन 14 वेबसाइटों से बचने की दी सलाह


Last Updated:

IRCTC Food Delivery Alert : आईआरसीटीसी ने रेल यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रेन में ऑनलाइन खाना अधिकृत और विश्‍वसनीय प्‍लेटफॉर्म्‍स से ही ऑर्डर करें. बहुत से ऐसे अ‍नधिकृत प्‍लेटफॉर्म्‍स भी फूड सर्विस दे रहे हैं जो जिनका खाने की क्‍वालिटी तो घटिया है ही साथ ही इन पर विजिट करने से डेटा चोरी होने और बैंक खाते में सेंध लगने का भी खतरा है.

Zoom

अनधिकृत प्लेटफॉर्म्स पर मजबूत सुरक्षा न होने से यह संवेदनशील जानकारी हैकर्स के हाथ लग सकती है.

नई दिल्‍ली. ट्रेन में अब आप ऑनलाइन अपनी सीट पर ह गरमा-गरम खाना मंगा सकते हैं. लेकिन, अगर आप भी सफर के दौरान भूख लगने पर गूगल पर सर्च करके किसी भी ऐप या वेबसाइट से खाना बुक कर लेते हैं, तो यह हरकत आपकी जेब और सेहत दोनों पर भारी पड़ सकती है. भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने ट्रेन यात्रियों के लिए एक अलर्ट जारी किया है. रेलवे का कहना है कि कई अनऑथोराइज्‍ड ई-कैटरिंग प्लेटफॉर्म्स यात्रियों को घटिया खाना तो परोस ही रहे हैं साथ ही वे डेटा चोरी और बैंक खातों में भी सेंध लगा रहे हैं. ऐसे ही 14 वेबसाइटों की सूची आईआरसीटीसी ने जारी की है.

रेलवे का कहना है कि ये 14 नाम तो केवल उदाहरण भर है. इनके अलावा भी कई ऐसे ऑपरेटर सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए किसी भी अनजान वेबसाइट से भूलकर भी खाना ऑर्डर न करें. खाना बुक करते समय यात्री अपना PNR नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल और कार्ड/UPI डिटेल शेयर करते हैं. अनधिकृत प्लेटफॉर्म्स पर मजबूत सुरक्षा न होने से यह संवेदनशील जानकारी हैकर्स के हाथ लग सकती है.

सेहत को खतरा

ये अवैध प्लेटफॉर्म बिना FSSAI लाइसेंस वाले और अस्वच्छ ढाबों से खाना पैक करवाते हैं. न तो कर्मचारियों की मेडिकल जांच होती है और न ही हाइजीन का ध्यान रखा जाता है. कई बार ऑनलाइन पेमेंट कटने के बावजूद खाना सीट तक नहीं पहुंचता या ऑर्डर बिना बताए रद्द हो जाता है. चूंकि इनके पास कोई आधिकारिक कस्टमर सपोर्ट या शिकायत निवारण तंत्र नहीं होता, इसलिए यात्रियों को रिफंड मिलना लगभग नामुमकिन हो जाता है.

इन 14 वेबसाइट्स से भूलकर भी न करें खाना ऑर्डर

  • RAILRESTRO.COM
  • RAILRESTRO.IN
  • RAILMITRA.COM
  • TRAVELKHANA.COM
  • TRAINCAFE.COM
  • DIBRAIL.COM
  • RAILFOOD.NET
  • TRAVELERFOOD.COM
  • FOODONTRACK.IN
  • ECATERING.APP
  • KHANAONLINE.IN
  • TRAINWAY.IN
  • RAILMEAL.COM
  • TRAINMENU.COM

ट्रेन में कहां से मंगवाए खाना

सफर में सेहत और पैसों दोनों की सुरक्षा के लिए IRCTC ने केवल अधिकृत माध्यमों से ही खाना मंगाने की अपील यात्रियों से की है. यात्री ecatering.irctc.co.in पर जाकर और अपना 10 अंकों का PNR नंबर दर्ज करके वहां लिस्‍ट रेस्‍तरां से खाना ऑर्डर कर सकते हैं. IRCTC के ऑफिशियल फूड ऑन ट्रैक ऐप से भी खाना ऑर्डर किया जा सकता है. इसके अलावा रेलवे के अधिकृत नंबर 1323 पर कॉल करके भी खाना मंगवाया जा सकता है.  आईआरसीटीसी के अधिकृत डिलीवरी पार्टनर्स जोमैटो और स्विगी से भी खाना मंगाया जा सकता है.



Source link