हीरो पर भारी पड़ने वाला विलेन, पत्नी की मासूमियत पर फिदा है जमाना, असल जिदंगी में शख्सियत है सोच से परे

हीरो पर भारी पड़ने वाला विलेन, पत्नी की मासूमियत पर फिदा है जमाना, असल जिदंगी में शख्सियत है सोच से परे


Last Updated:

बॉलीवुड में आशुतोष राणा का नाम आते ही कई फिल्मों के खूंखार विलेन याद आ जाते हैं. उन्होंने पर्दे पर ऐसे किरदार निभाए कि दर्शक उनके सामने हीरो को भी भूल गए. इन्हीं में से एक रोल है, फिल्म संघर्ष में निभाया उनका किरदार. आज भी लोग उनके रोल को भूल नहीं पाए हैं. लेकिन असल जिंदगी में आशुतोष का अंदाज बिल्कुल अलग है. उनकी पत्नी रेणुका शहाणे ने भी अपने इंटरव्यू में बताया हैं कि पर्दे पर दिखने वाले आशुतोष और असल जिंदगी के उनके पति में काफी अंतर है.

नई दिल्ली. आशुतोष राणा पर्दे पर अब तक कई खूंखार विलेन के रोल निभाए हैं.उनके कुछ रोल तो लोगों के जहन में आज भी बसे हैं.इतना ही नहीं, वह कई बार तो फिल्मों में लीड हीरो पर भी भारी पड़ जाते हैं. वहीं दूसरी ओर असल जिंदगी में वह पूरी तरह अलग हैं. उनकी पत्नी एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने भी जब शादी की तो आशुतोष को लेकर लोग सोच में पड़ गए थे.आशुतोष राणा का जन्म 10 नवंबर 1967 को मध्य प्रदेश के गाडरवारा में हुआ था.फोटो साभार:instagram@ashutosh_ramnarayan

आशुतोष राणा बचपन से ही वे पढ़ाई में अच्छे थे और शुरू में उनका सपना राजनीति में आने का था. वे कॉलेज के समय में छात्र राजनीति में सक्रिय रहे और इस दौरान थिएटर से भी जुड़े. थिएटर करते-करते उनका झुकाव राजनीति की ओर नहीं बल्कि एक्टिंग की ओर बढ़ने लगा. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के मशहूर नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से एक्टिंग ट्रेनिंग ली. यहीं से उनका फिल्मी सफर शुरू हुआ था. फोटो साभार:instagram@ashutosh_ramnarayan

आशुतोष राणा ने फिल्म ‘दुश्मन’ में गोकुल पंडित का किरदार निभाकर दर्शकों को डरा दिया था. इसके बाद ‘संघर्ष’ में लज्जा शंकर पांडे बनकर उन्होंने अपनी अदाकारी का ऐसा नमूना पेश किया कि लोग उनके अभिनय के मुरीद हो गए. उनकी आवाज, चेहरे के हाव-भाव और डायलॉग बोलने का अंदाज किरदारों को यादगार बना गया.फोटो साभार:instagram@ashutosh_ramnarayan

Add News18 as
Preferred Source on Google

दुश्मन ने निभाया उनका गोकुल का किरदार फिल्म में अपनी प्रेमिका सुनंदा का बेरहमी से कत्ल कर देता है. इस फिल्म में निभाया उनका रोल लोग आज भी नहीं भुला पाए हैं. फिल्म भले ही बहुत बड़ी हिट नहीं साबित हुई थी. लेकिन लोग आज भी गोकुल के रोल के लिए उनकी तारीफ करते नहीं थकते.

आशुतोष राणा ने जानी मानी एक्ट्रेस रेणुका शहाणे से शादी की थी. लोग उनकी सादगी की मिसाल देते हैं. उनकी पत्नी ने खउद Mid-Day को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने आशुतोष से शादी करने का फैसला किया तो कई लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोका था. कुछ लोगों ने तो यहां तक कहा था कि वह ‘संघर्ष’ के विलेन से शादी क्यों कर रही हैं. रेणुका ने बताया कि कुछ करीबी लोगों को लगता था कि उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं टिकेगी. लेकिन उन्होंने इन बातों की परवाह नहीं की.फोटो साभार:instagram@ashutosh_ramnarayan

अपने इस इंटरव्यू में रेणुका शहाणे ने बताया कि लोग सोचने पर मजबूर हो गए थे. उनका मानना था कि आशुतोष राणा जैसे विलेन का किरदार निभाने वाले इंसान से शादी करना सही फैसला होगा या नहीं. लेकिन रेणुका ने साफ कहा था कि लोगों को उनके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है, वह अपना ख्याल खुद रख सकती हैं. आज दोनों का रिश्ता उन सभी आशंकाओं से कहीं आगे निकल चुका है.फोटो साभार:instagram@renukash710.

रेणुका शहाणे ने अपने करियर में हमेशा सादगी भरे रोल निभाए हैं. सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में माधुरी की बहन पूजा के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी. उनकी सादगी, मुस्कान और मासूम अंदाज आज भी लोगों को पसंद आता है. इसके अलावा टीवी शो ‘सुरभि’ में उनकी होस्टिंग को भी खूब प्यार मिला. यही वजह है कि पर्दे पर आशुतोष के खतरनाक अंदाज के उलट रेणुका की सहज छवि लोगों को अट्रेक्ट करती है.फोटो साभार:instagram@ashutosh_ramnarayan

काफी समय तक एक-दूसरे को समझने और डेट करने के बाद आशुतोष राणा और रेणुका शहाणे ने साल 2001 में शादी कर ली. दोनों की शादी मध्य प्रदेश में हुई थी. शादी के बाद भी दोनों ने अपने-अपने करियर को आगे बढ़ाया और एक-दूसरे का साथ दिया. आज दोनों के दो बेटे हैं और उनकी जोड़ी इंडस्ट्री की पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है.फोटो साभार:instagram@ashutosh_ramnarayan

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link