विदेशी बैंक क्‍यों समेट रहे बांग्लादेश से अपना कारोबार, अब कौन भागा

विदेशी बैंक क्‍यों समेट रहे बांग्लादेश से अपना कारोबार, अब कौन भागा


Last Updated:

स्टैंडर्ड चार्टर्ड और एचएसबीसी ने अपना कारोबार समेटने का ऐलान क‍िया. इन बैंकों के लगभग एक-तिहाई कर्ज डूबने की कगार पर है. र‍िपोर्ट्स के मुताबिक- सियासी दखल और भाई-भतीजावाद के चक्‍कर में ये बैंक प‍िट गए हैं. उनका कहना है क‍ि बड़े बकायेदारों यानी डिफॉल्टरों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

स्टैंडर्ड चार्टर्ड और एचएसबीसी बैंक अपना र‍िटेल ऑपरेशन बांग्‍लादेश में समेट रहे हैं.

कभी भारत को टक्‍कर देने वाला पड़ोसी देश बांग्लादेश इस वक्‍त इकॉनमी के मोर्चे पर फेल होता द‍िख रहा है. ज‍िस गारमेंट इंडस्‍ट्री पर उसे नाज हुआ करता था, अब वही गर्त की ओर बढ़ रही है. वहीं, अब विदेशी बैंक भी अपना कारोबार समेट रहे हैं. दुनिया के दो जाने-माने बैंक स्टैंडर्ड चार्टर्ड और एचएसबीसी ने बांग्लादेश में अपने रिटेल बैंकिंग कारोबार को समेटने का ऐलान किया है. जो वजह सामने आई है, वह और भी चौंकाने वाली है.

विदेशी बैंक बांग्लादेश में अपना रिटेल कारोबार बंद कर रहे हैं. रिटेल बैंकिंग का मतलब है आम लोगों के सेविंग अकाउंट खोलना, उन्हें क्रेडिट कार्ड देना, होम लोन या पर्सनल लोन देना आदि. एचएसबीसी के बाद अब स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने भी कह दिया है कि वे अपना यह कारोबार किसी और को बेचकर इससे बाहर निकलेंगे. इन फैसलों ने बांग्लादेशी बाजार में निवेशकों के भरोसे को हिला कर रख दिया है.

4 सबसे बड़ी वजहें

  1. डूबता कर्ज: यह सबसे बड़ी बीमारी है. 2026 के मध्य तक के आंकड़ों के मुताबिक, बांग्लादेश के बैंकों द्वारा बांटा गया लगभग एक-तिहाई यानी 33% कर्ज डूबने की कगार पर पहुंच चुका है. यानी बैंक ने जो पैसा उधार दिया, वो वापस ही नहीं आ रहा.
  2. सियासी दखल और भाई-भतीजावाद: रिपोर्ट बताती है कि वहां राजनीतिक दबाव में जमकर लोन बांटे गए. बैंक मालिकों और उनके करीबियों को नियम ताक पर रखकर पैसा दिया गया.
  3. पूंजी की कमी: बड़े बकायेदारों यानी डिफॉल्टरों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई, जिससे बैंकों के पास कैश या पूंजी की भारी कमी हो गई है. विश्व बैंक ने भी इस पर चिंता जताई है.
  4. खराब कॉरपोरेट गवर्नेंस: बैंकों को जिस ईमानदारी और पारदर्शिता से चलाया जाना चाहिए था, वैसा नहीं हुआ. इससे जनता का भरोसा भी टूट रहा है.

क्या विदेशी बैंक बांग्लादेश से पूरी तरह भाग रहे हैं?

र‍िपोर्ट के मुताबिक-अभी इन बैंकों ने स‍िर्फ रिटेल बैंकिंग बंद करने का ऐलान क‍िया है. वे कॉरपोरेट बैंकिंग यानी बड़ी कंपनियों के साथ लेन-देन या ट्रेड फाइनेंस जैसे बड़े और सुरक्षित कारोबार में बने रह सकते हैं. इसके अलावा, ग्लोबल बैंक पूरी दुनिया में अब अपना पैसा वहां लगा रहे हैं, जहां उन्हें निवेश पर ज्यादा रिटर्न और बेहतर मुनाफा मिल सके. भले ही बैंक पूरी तरह देश न छोड़ रहे हों, लेकिन रिटेल सेक्टर से दो बड़े ग्लोबल खिलाड़ियों का एक साथ बाहर जाना एक नेगेटिव सेंटीमेंट बनाता है. आम ग्राहकों और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को यह संदेश जाता है कि बांग्लादेश का बैंकिंग सिस्टम अभी सुरक्षित या मुनाफे वाला नहीं है.



Source link