हरियाणा में एक बाइक पर 65 चालान, सुनकर पक्का होंगे हैरान, जुर्माना जानकर तो उड़ जाएंगे होश

हरियाणा में एक बाइक पर 65 चालान, सुनकर पक्का होंगे हैरान, जुर्माना जानकर तो उड़ जाएंगे होश


Last Updated:

Sohna News: हरियाणा के सोहना में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल यहां एक बाइक का 5 या 10 नहीं, बल्कि 65 चालान कट चुका है, लेकिन वो गाड़ी फर्राटे से सड़क पर दौड़ रही थी. सड़क पर दौड़ रही एक बाइक की नंबर प्लेट मुड़ी हुई थी. पहली नजर में यह पुलिस के लिए जांच का कारण बनी, लेकिन जब बाइक का ऑनलाइन रिकॉर्ड खंगाला गया तो ऐसा मामला सामने आया, जिसने यातायात पुलिस को भी हैरान कर दिया.

Zoom

बाइक पर 65 चालान

गुरुग्राम: सड़क पर दौड़ रही एक बाइक की नंबर प्लेट मुड़ी हुई थी. पहली नजर में यह पुलिस के लिए जांच का कारण बनी, लेकिन जब बाइक का ऑनलाइन रिकॉर्ड खंगाला गया तो ऐसा मामला सामने आया, जिसने यातायात पुलिस को भी हैरान कर दिया. बाइक पर एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 67 चालान लंबित थे और इन चालानों की कुल बकाया राशि 4 लाख 6 हजार 500 रुपये थी. यातायात नियमों की लगातार अनदेखी का यह मामला सोहना के दमदमा मोड़ पर सामने आया है. पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर इंपाउंड कर दिया.

जानकारी के अनुसार, दमदमा मोड़ पर यातायात पुलिस की टीम नियमित रूप से वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान दिल्ली नंबर की एक बाइक वहां से गुजरी. बाइक की नंबर प्लेट मुड़ी हुई थी, जिस पर डीएल-2एस-2105 नंबर अंकित था. नंबर प्लेट की स्थिति देखकर यातायात पुलिस की टीम ने बाइक को रुकवाया और उसकी जांच शुरू की. पुलिस ने जब बाइक के दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन चालान रिकॉर्ड की जांच की तो एक के बाद एक कुल 67 चालान सामने आ गए.

पुलिस ने बाइक को किया इंपाउंड
जांच में पता चला कि बाइक पर यातायात नियमों के उल्लंघन के चलते 67 चालान लंबित हैं. इन सभी चालानों की कुल जुर्माना राशि 4 लाख 6 हजार 500 रुपये तक पहुंच चुकी थी. यानी बाइक पर जितने चालान दर्ज थे, उनकी बकाया रकम ही लाखों रुपये में थी. इतनी बड़ी संख्या में चालान मिलने के बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बाइक को इंपाउंड कर दिया.

यातायात पुलिस के एएसआई जयवीर ने बताया कि बाइक सवार मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है और फिलहाल भोंडसी के समीप रहता था. दमदमा मोड़ पर जांच के दौरान उसकी बाइक पर 65 चालान लंबित पाए गए थे. इन चालानों की कुल राशि 4 लाख 6 हजार 500 रुपये थी. इसके बाद मोटर वाहन अधिनियम की धारा 167(8) के तहत कार्रवाई करते हुए बाइक को इंपाउंड किया गया.

65 चालान आखिर कैसे होते रहे लंबित?
इस पूरे मामले ने यातायात व्यवस्था और वाहन चालकों की जिम्मेदारी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. आखिर कोई वाहन चालक बार-बार यातायात नियमों का उल्लंघन करता रहे और उसके नाम पर 65 चालान दर्ज हो जाएं, लेकिन इसके बावजूद वह सड़कों पर बाइक दौड़ाता रहे, यह अपने आप में गंभीर मामला है. 4 लाख 6 हजार 500 रुपये का जुर्माना इस बात को भी उजागर करता है कि नियमों की अनदेखी लगातार जारी रहने पर कितनी बड़ी देनदारी खड़ी हो सकती है.



Source link