US Iran War Live : एयरबेस छोड़कर भागे अमेरिकी फाइटर जेट, ईरान से लीक हुई खुफिया रिपोर्ट, रातों-रात निकल गई ट्रंप की अकड़?

US Iran War Live : एयरबेस छोड़कर भागे अमेरिकी फाइटर जेट, ईरान से लीक हुई खुफिया रिपोर्ट, रातों-रात निकल गई ट्रंप की अकड़?


जिस ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ हफ्तों का खेल समझा था, वो 8 महीने बीतने के बाद भी डटा है. ट्रंप के कुर्सी हिल गई, देश के लोग नाराज हो गए, अब अमेरिकी फाइटर जेट एयरबेस छोड़कर भागने लगे हैं. द वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, ईरान से एक खुफिया रिपोर्ट लीक हुई, जिसमें कुछ ऐसा था कि पेंटागन में हड़कंप मच गया. डर के मारे रातों-रात अमेरिकी एयरबेस को खाली करवा दिया गया. सिर्फ यही नहीं ईरान ने हाल ही में अमेरिका को 7 दिन का अल्टीमेटम भी दे दिया है. ये हालात ट्रंप की ‘सुपरपावर’ वाली अकड़ के लिए तगड़ा झटका हैं.

RAF मिल्डेनहॉल एयरबेस से अचानक क्यों हटाए गए अमेरिकी विमान?

मामला ब्रिटेन के सफोल्क में स्थित आरएएफ मिल्डेनहॉल एयरबेस का है. ये एयरबेस ब्रिटिश वायुसेना का है, लेकिन इसका एक बड़ा हिस्सा अमेरिकी एयरफोर्स के ऑपरेशन्स के लिए इस्तेमाल किया जाता है. 9 नवंबर को अचानक इस एयरबेस से अमेरिकी सैन्य विमानों को सुरक्षित ठिकानों पर शिफ्ट करने का बड़ा कदम उठाया गया.

द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ को सूत्रों ने बताया कि ये फैसला ईरान की ओर से मिले किसी खुफिया इनपुट और आने वाले भयानक खतरे को देखते हुए लिया गया. हालांकि अमेरिकी अधिकारी अभी भी इस बात पर विचार कर रहे हैं कि ईरान की तरफ से आ रहे इस खतरे कि इंटेंसिटी कितनी होगी? या ये महज एक चेतावनी थी. हालांकि, सुरक्षा को जोखिम में न डालते हुए विमानों को तुरंत हटाना ही बेहतर समझा गया. अमूमन अमेरिका इस तरह के एहतियाती कदम तभी उठाता है जब उसे अपनी खुफिया एजेंसियों से किसी बड़े हमले का पुख्ता अंदेशा मिलता है.

एक तरफ ट्रंप का बयान: ‘जंग खत्म हो चुकी है’, दूसरी तरफ खाली हो रहे एयरबेस

ये पूरी घटना ऐसे वक्त में सामने आई है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया था. ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान के साथ चल रहा सैन्य संघर्ष ‘पूरी तरह से खत्म’ हो चुका है. हालांकि, ट्रंप ने ये भी साफ कर दिया था कि अगर हालात बदलते हैं, तो अमेरिका किसी भी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा. ट्रंप ने मीडिया से बातचीत में कहा था, ‘अब मिलिट्री एक्शन बहुत जरूरी नहीं लगता, लेकिन हम पूरी तरह से लॉक और लोडेड हैं. अगर कोई भी वजह बनती है, तो हम तुरंत जवाब देने के लिए तैयार हैं’.

लेकिन ट्रंप के इस दावो और ब्रिटेन स्थित एयरबेस से अमेरिकी विमानों की रातों-रात भगदड़ दो अलग-अलग कहानी बता रहा रही है. अमेरिकी विमानों का रातों-रात भागना इस बात का सबूत है कि कि ट्रंप की अकड़ पर ईरान का खौफ किस हद तक हावी हो चुका है.

ईरान के तेवर: अमेरिका से की ‘शर्तों पर सरेंडर’ की मांग

अमेरिकी एयरबेस खाली होने की खबर के बीच ईरान ने अपनी आक्रामक बयानबाजी और तेवरों को और तेज कर दिया है. तेहरान ने वाशिंगटन को सीधी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अमेरिका इस जंग को खत्म करना चाहता है तो उसे ईरान की शर्तों के आगे घुटने टेकने ही होंगे.

ईरान के टॉप लीडरशिप से जुड़े प्रमुख अधिकारी रेजाई ने ईरानी मीडिया को दिए एक बयान में अमेरिका पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘ईरान के खिलाफ इस जंग ने अमेरिकी सरकार को अंदर से तोड़कर रख दिया है. लेकिन वाशिंगटन एक लाचार जुआरी की तरह हाथ-पैर मार रहा है’.

रेजाई ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए आगे कहा, ‘अब खेलना बंद करो. काल्पनिक वार्ताओं के बारे में झूठी खबरें बनाना बंद करो. पश्चिम एशिया में नए आदेश और बदलाव को झुठलाने की कोशिश मत करो. अब वक्त आ गया है कि अमेरिका ईरान की 7 शर्तों के सामने पूरी तरह सरेंडर कर दे’.

क्या ईरान की धमकियों से सहम गया है अमेरिका?

ब्रिटेन के एयरबेस से अमेरिकी विमानों का अचानक हटाया जाना और ईरान की तरफ से खुलेआम ‘सरेंडर’ की मांग करना, इस बात का साफ संकेत है कि पश्चिम एशिया का युद्ध अब सिर्फ एक-तरफा नहीं रह गया है.

  • खुफिया तंत्र की घबराहट: अमेरिकी एयरबेस पर मंडराता खतरा इस बात का सबूत है कि ईरान या उसके प्रॉक्सी ग्रुप्स के पास इतनी क्षमता है कि वो यूरोप या ब्रिटेन तक में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना सकते हैं.
  • पीछे हटने का दबाव: ट्रंप चाहे जितने भी बड़े दावो कर लें, लेकिन जब अमेरिकी फाइटर जेट्स को रातों-रात ठिकाना बदलना पड़े, तो ये साफ दिखाता है कि पेंटागन कोई भी बड़ा जोखिम लेने से बच रहा है.
  • मानसिक जीत: ईरान लगातार ये जताने की कोशिश कर रहा है कि वो इस युद्ध में डिफेंसिव नहीं, बल्कि ऑफेंसिव और पावरफुल स्थिति में है.

क्या फिर भड़केगा ईरान-अमेरिका युद्ध?

ब्रिटेन के मिल्डेनहॉल एयरबेस से अमेरिकी विमानों को रातों-रात निकला इस बात का रिमाइंडर है कि आधुनिक युद्ध में खुफिया रिपोर्ट्स और मिसाइल खतरों का दायरा कितना बड़ा हो चुका है. ट्रंप प्रशासन भले ही इस जंग को खत्म होने का दावा करे, लेकिन ईरान की धमकियों और अमेरिकी सेना की इस भगदड़ ने ये साबित कर दिया है कि मिडिल ईस्ट की राख के नीचे दबी चिंगारी कभी भी एक बड़े महायुद्ध में बदल सकती है.



Source link