Last Updated:
एक्टर रणबीर कपूर की ‘रामायण’ देखने के बाद सब इसके रिव्यूज करते नजर आ रहे हैं. अब तक हेमा मालिनी से लेकर बादशाह जैसे सितारो ने इसकी जमकर प्रशंसा की तो मुकेश खन्ना ने भी अब ‘रामायण’ को लेकर रिएक्ट किया है. उन्होंने बताया है कि आखिर उन्होंने अब तक क्यों 4000 करोड़ रुपये की फिल्म को थिएटर में नहीं देखा है.
शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना खुद बीआर चोपड़ा की महाभारत में भीष्म पितामह का यादगार किरदार निभा चुके हैं. अब उन्होंने बताया कि उन्होंने अब तक ‘रामायण’ नहीं देखी है. उन्होंने ये भी एक्सप्लेन किया कि आखिर क्यों उन्होंने रणबीर-साई की फिल्म नहीं देखी. (Image:iammukeshkhanna)
मुकेश खन्ना ने अपने व्लॉग में ‘रामायण’ को लेकर बातचीत की. उन्होंने कहा कि जब से ‘रामायण’ रिलीज हुई है तबसे पूरे देश में बहस छिड़ी है. पूरे सोशल मीडिया पर यूजर्स के बीच, न्यूज चैनल, और अलग अलग लोग अपने रिव्यू दे रहे हैं. (Image:iammukeshkhanna)
कलेक्शन और बजट को लेकर मुकेश खन्ना ने कहा, ‘और ये अभी तक क्लियर नहीं है कि फिल्म कितना कमाएगी. लेकिन मुद्दा कमाई को हो गया है. क्योंकि ये बताया जा रहा है कि 400 करोड़ या 4000 करोड़ रुपये लगाए हैं. अब उसको कैसे वापस लाएं. ये मुद्दा बन गया है.’ (Image:iammukeshkhanna)
Add News18 as
Preferred Source on Google
उन्होंने आगे कहा, ‘ये नहीं कि हम आपको रामायण की कथा ठीक ठीक सुना रहे हैं या नहीं सुना रहे हैं. साहब रामायण हमारे रग-रग में बसी हुई है. बचपन से लेकर आजतक मैं रामायण की रामलीला देखता आया हूं.’ (Image:iammukeshkhanna)
‘रामायण’ का रिव्यू करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा, ‘मैं सीधे एक बात पर आता हूं. मैं बात करूंगा रामायण के रिव्यू के बारे में. माफ करना, मैं अभी तक रामायण नहीं देखी है. कल परसो की कॉन्फ्रेंस में भी कहा था कि अगर मैंने ये फिल्म देखी नहीं है तो कुछ कहने का हक भी नहीं है.'(Image:iammukeshkhanna)
मुकेश खन्ना ने ये भी कहा कि अब तक उन्होंने बेशक फिल्म नहीं देखी लेकिन पिछले चार पांच दिन में लगातार रिव्यूज देख रहे हैं. प्रोमो से लेकर तमाम वीडियोज देख रहे हैं. जिसके बाद उन्होंने ये तय किया है कि वह थिएटर में जाकर तो फिल्म नहीं देखेंगे.(Image:iammukeshkhanna)
मुकेश खन्ना ने रामायण न देखने का कारण बताया. उन्होंने बताया कि ‘रामायण’ का आईमैक्स का टिकट 1200 रुपये का है. वह जब भी फिल्म देखने जाते हैं तो पूरे स्टाफ को ले जाते हैं. अब वह इतनी महंगी टिकट नहीं खरीदेंगे और न ही प्रोड्यूसर को इतनी रकम देना चाहेंगे. (Image:iammukeshkhanna)
मुकेश खन्ना ने कहा, ‘जिनका मकसद सिर्फ कमाई करना और हमारी आस्था को चोट पहुंचाना है. उनको जाकर मैं इतनी कमाई चाहे मेरी छोटी सी कमाई क्यों न हो, नहीं देना चाहूंगा. ये मेरी अपनी मर्जी है.’ (Image:iammukeshkhanna)
68 साल के एक्टर ने सीता मैया के सीन यानी साई पल्लवी पर भी रिएक्ट किया. क्या आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सीता माता रानी लक्ष्मीबाई की तरह लड़ाई लड़ रही हैं या आजकल की उन एक्ट्रेस की तरह, जो खुद को बहुत ताकतवर दिखाने के लिए माचो अंदाज अपनाती हैं? मैंने वाल्मीकि जी की रामायण पढ़ी है. उसमें कहीं भी ऐसा नहीं लिखा है कि सीता जी कभी खुद युद्ध करने गई हों'(Image:iammukeshkhanna)
सीता के फाइट वाले सीन पर उन्होंने कहा कि वह एक मर्यादा पुरुषोत्तम की पत्नी थी जिन्होंने सेवा भाव दिखाया है. वो फाइटर नहीं थी. अगर वो फाइटर होती तो रावण से भी लड़ लेतीं. क्यों रावण उन्हें चुपचाप उठा के ले गया. आप अपना नेरेटिव जोड़ना बंद करें. (Image:iammukeshkhanna)