Govardhan Pooja : गोवर्धन पूजा पर दिखती है गांवों की एकता, 20 से ज्यादा घरों की महिलाएं मिलकर निभाती हैं परंपरा

Govardhan Pooja : गोवर्धन पूजा पर दिखती है गांवों की एकता, 20 से ज्यादा घरों की महिलाएं मिलकर निभाती हैं परंपरा


होमताजा खबरधर्म

गोवर्धन पूजा पर दिखती है गांवों की एकता, महिलाएं मिलकर निभाती हैं खास परंपरा

Last Updated:

Dhaulpur Govardhan Pooja Tradition : धौलपुर के ग्रामीण इलाकों में गोवर्धन पूजा की पुरानी परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा के साथ निभाई जा रही है. ग्रामीण मिलकर सामूहिक रूप से गाय के गोबर से गोवर्धन बनाते हैं और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं. इस दिन गांव की महिलाएं एक जगह एकत्रित होती हैं और अपने-अपने घरों की गाय का गोबर लेकर आती हैं. सभी महिलाएं मिलकर गोबर से एक विशाल गोवर्धन तैयार करती हैं. इसके बाद हल्दी, खील, बताशे और दीपक जलाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं.

ख़बरें फटाफट

धौलपुर. धौलपुर जिले के ग्रामीण इलाकों में आज भी हजारों वर्षों पुरानी गोवर्धन बनाने की परंपरा पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई जा रही है. बदलते समय के साथ जहां शहरों में ज्यादातर लोग अपने-अपने घरों में अलग-अलग गोवर्धन बनाकर पूजा करते हैं, वहीं गांवों में सामूहिक रूप से गोवर्धन बनाने की परंपरा आज भी कायम है. यहां एक-दो नहीं, बल्कि 20 से अधिक घरों के लोग एक जगह एकत्रित होकर गाय के गोबर से गोवर्धन तैयार करते हैं और मिलकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करते हैं. यह परंपरा गांवों में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की मिसाल पेश कर रही है.

विशंभर दयाल शर्मा बताते हैं कि दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है. इस दिन गांव की महिलाएं एक जगह एकत्रित होती हैं और अपने-अपने घरों की गाय का गोबर लेकर आती हैं. सभी महिलाएं मिलकर गोबर से एक विशाल गोवर्धन तैयार करती हैं. इसके बाद हल्दी, खील, बताशे और दीपक जलाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं. महिलाएं भगवान श्रीकृष्ण से अपने परिवार और गांव की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं.

मिल-जुलकर निभाती हैं सभी महिलाएं अपनी जिम्मेदारी
विशंभर दयाल शर्मा बताते हैं कि आज के समय में संयुक्त परिवारों की परंपरा कमजोर पड़ रही है, लेकिन गांवों में गोवर्धन पूजा के दौरान सामूहिक भागीदारी की भावना आज भी देखने को मिलती है. इस आयोजन में हर घर की महिलाएं अपनी जिम्मेदारी निभाती हैं. कोई गोबर एकत्रित करती है तो कोई गोवर्धन को आकार देने और पूजा की तैयारियों में सहयोग करती है. इस तरह पूरा आयोजन मिल-जुलकर संपन्न होता है.

पूजा के बाद बच्चों को किया जाता है अनाज का वितरण
महिलाओं की पूजा के बाद शाम को गांव के पुरुष भी एकत्रित होते हैं और गोवर्धन महाराज की पूजा करते हैं. इस दौरान गांव के बच्चे भी पूरे उत्साह से शामिल होते हैं. पूजा संपन्न होने के बाद छोटे बच्चों को अनाज वितरित किया जाता है. यही वजह है कि बच्चे भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं और परिवार के बड़े-बुजुर्गों के साथ पूजा में भाग लेते हैं.

सामूहिक पूजा से मजबूत हो रहे सामाजिक रिश्ते
ग्रामीणों के लिए गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक-दूसरे से मिलने और सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने का अवसर भी है. महिलाएं, पुरुष और बच्चे मिलकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करते हैं और गांव की खुशहाली की प्रार्थना करते हैं. पीढ़ियों से चली आ रही यह परंपरा आज भी ग्रामीण जीवन में सामूहिकता और भाईचारे की भावना को जीवित रखे हुए है.



Source link