बकरियां मरने पर बच्चों की तरह रोते हैं पहाड़ के चरवाहे, क्या सच में नहीं खाते उनका मांस? पढ़िए भावुक कहानी

बकरियां मरने पर बच्चों की तरह रोते हैं पहाड़ के चरवाहे, क्या सच में नहीं खाते उनका मांस? पढ़िए भावुक कहानी


Last Updated:

Bageshwar News: उत्तराखंड के बागेश्वर में चरवाहों और उनकी बकरियों के बीच परिवार जैसा गहरा भावनात्मक रिश्ता होता है. बकरियों की मौत पर चरवाहों को गहरा दुख होता है. क्या आपने कभी सोचा है कि जिन बकरियों को चरवाहे दिनभर चराते हैं. उनके साथ रहते हैं और उनकी देखभाल करते हैं, उनसे उनका कितना गहरा लगाव होता है.

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जैसे पहाड़ी इलाकों में पशुपालन ग्रामीण जीवन और आजीविका का अहम हिस्सा है. यहां कई परिवार पीढ़ियों से भेड़-बकरियां पालकर अपना जीवन यापन करते आ रहे हैं. पहाड़ों में चरवाहें अक्सर अपनी बकरियों के साथ जंगलों, ऊंचे पहाड़ी रास्तों और घास के मैदानों में देखे जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिन बकरियों को चरवाहे दिनभर चराते हैं. उनके साथ रहते हैं और उनकी देखभाल करते हैं, उनसे उनका कितना गहरा लगाव होता है.

स्थानीय जानकार और राज्य आंदोलनकारी रमेश कृषक पांडे बताते हैं कि चरवाहों के लिए बकरियां केवल कमाई का जरिया नहीं होती है, बल्कि लंबे समय तक साथ रहने के कारण परिवार के सदस्यों जैसी बन जाती हैं. कई चरवाहे बकरियों को उनके जन्म से ही पालना शुरू कर देते हैं. जब कोई बकरी छोटी होती है, तो उसकी देखभाल से लेकर उसे समय पर दूध पिलाने, बीमारी में उपचार कराने और सुरक्षित रखने तक की जिम्मेदारी चरवाहे निभाते हैं. धीरे-धीरे इन पशुओं के साथ उनका इमोशनल रिश्ता गहरा होता जाता है.

बकरी की मौत पर क्यों दुखी हो जाते हैं चरवाहे?
पहाड़ों में चरवाहों का जीवन आसान नहीं होता है. उन्हें सुबह से शाम तक जंगलों और पहाड़ी इलाकों में बकरियों के साथ रहना पड़ता है. बारिश, ठंड और बर्फबारी के बीच भी वे अपने पशुओं की सुरक्षा करते हैं. कई बार किसी बकरी के बीमार होने या अचानक मर जाने पर चरवाहे भावुक हो जाते हैं. उनके लिए यह केवल आर्थिक नुकसान नहीं होता है, बल्कि उस पशु से जुड़ी यादों और वर्षो के साथ का बिछड़ना भी होता है.

कई चरवाहे अपनी बकरियों को नाम से पहचानते हैं. उन्हें पता होता है कि कौन-सी बकरी किस स्वभाव की है, कौन जल्दी आगे निकल जाती है और किसे विशेष देखभाल की जरूरत है. इसलिए किसी बकरी के मरने पर उन्हें गहरा दुख होता है.

क्या चरवाहे अपनी बकरियों का मीट-मांस नहीं खाते?
पहाड़ी इलाकों में बकरी पालन का एक बड़ा उद्देश्य दूध, ऊन और पशुओं की बिक्री से आमदनी प्राप्त करना है. कई पशुपालक बकरियों को बाजार में बेचते हैं, जहां से उनका उपयोग मांस के लिए भी किया जाता है. लेकिन पहाड़ में ऐसा माना जाता है कि चरवाहे अपनी बकरियों का मांस नहीं खाते हैं, क्योंकि वह बकरियों को बचपन से अपने बच्चों की तरह पालते हैं और उनका उनसे भावनात्मक जुड़ाव रहता है. जिस कारण से वह उन्हें भले ही बेच देते हैं, लेकिन स्वयं उनका मांस नहीं खाते हैं.

चरवाहे जिन बकरियों को लंबे समय तक पालते हैं, उनसे इतना लगाव रखते हैं कि उन्हें अपने भोजन का हिस्सा बनाना पसंद नहीं करते हैं. पहाड़ के चरवाहों और बकरियों का रिश्ता हमें यह बताता है कि पशुपालन केवल आर्थिक गतिविधि नहीं है. इसमें देखभाल, जिम्मेदारी और भावनात्मक जुड़ाव भी शामिल है.‌ कई बार बेजुबान पशुओं से बिछड़ने का दर्द इंसानों को भी गहराई से प्रभावित करता है.



Source link