Good News : लोन, टैक्सी सेवा, बीमा… योगी सरकार ने किसानों के लिए खोला अपना खजाना, जान लें सब

Good News : लोन, टैक्सी सेवा, बीमा… योगी सरकार ने किसानों के लिए खोला अपना खजाना, जान लें सब


Last Updated:

UP News : उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए खेती से जुड़े खर्चों को पूरा करने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना शुरू करने का ऐलान किया है. योजना के तहत प्रदेश के लघु और सीमांत किसानों को कृषि और उससे जुड़े विकास कार्यों के लिए 6 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा और भी कई बड़ी सौगात दी जा रही है. 

Zoom

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खोला अपना खजाना.

लखनऊ : योगी आदित्यनाथ जबसे मुख्यमंत्री बने हैं तब से ही यूपी के हर वर्ग के विकास के लिए काम हो रहा है. अब किसानों के लिए सरकार ने अहम फैसला लिया है. उनके खेती से जुड़े खर्चों को पूरा करने का ऐलान किया है. सीएम कृषक समृद्धि योजना की शुरुआत करेंगे. इस योजना के तहत लघु और सीमांत किसानों को अब महंगे ब्याज की टेंशन से मुक्ति मिलेगी. दरअसल, किसानों को कृषि और उससे जुड़े विकास कार्यों के लिए 6 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा. इस ऋण पर ब्याज दर 6 प्रतिशत सालाना रखी गई है.

अभी उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक से किसानों को कृषि ऋण करीब 11 से 11.50 प्रतिशत ब्याज पर मिलता है. नई योजना लागू होने के बाद यही ऋण सिर्फ 6 प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा. सरकार ने इसके लिए 384 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है.

पांच साल में 5 लाख किसानों को मिलेगा फायदा

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का लक्ष्य अगले पांच वर्षों में करीब 5 लाख किसानों को लाभ पहुंचाना है. खास बात यह है कि जो किसान पहले से बैंक के कर्जदार हैं और समय पर अपनी किस्त चुका रहे हैं, उन्हें भी ब्याज अनुदान का लाभ मिलेगा. ऋण लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए इसकी मंजूरी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए होगी. योजना का ई-पोर्टल भी आज लॉन्च कर दिया जाएगा.

किसानों के लिए ऐप भी होंगे लॉन्च

कार्यक्रम के दौरान कृषक समृद्धि योजना का ई-पोर्टल, सहकारिता विभाग का ऊर्वरक सेतु मोबाइल ऐप और उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव डेटाबेस सेंटर का UPCDC मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा. इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत भी करेंगे. इस सेवा से अब तक करीब 50 हजार टैक्सी चालक जुड़ चुके हैं, जिनमें लगभग 40 हजार चालक लखनऊ से हैं.

भारत टैक्सी सेवा को अप्रैल में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया था. इसमें टैक्सी चालकों को 5 लाख रुपये तक के बीमा की सुविधा मिलेगी. साथ ही, चालकों से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा.



Source link