बिहार की इन 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदल जाएंगे, जनवरी से नये नंबर पर चलेगी सप्तक्रांति और मगध, पूरी लिस्ट देखिए

बिहार की इन 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदल जाएंगे, जनवरी से नये नंबर पर चलेगी सप्तक्रांति और मगध, पूरी लिस्ट देखिए


Last Updated:

Indian Railways Train Number Change : अगर आप नए साल में बिहार से दिल्ली, मुंबई, पंजाब या दूसरे शहरों की यात्रा करने वाले हैं, तो ट्रेन का नंबर जरूर नोट कर लीजिए. रेलवे ने सप्तक्रांति, गरीब रथ, मगध और श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलने का फैसला किया है. जनवरी 2027 से ये ट्रेनें नए नंबरों के साथ चलेंगी. खास बात यह है कि मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िए.

Zoom

नए साल में बदल जाएंगे 12 जोड़ी ट्रेनों के नंब

पटना/मुजफ्फरपुर. रेल से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बेहद जरूरी खबर है. पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने बिहार और झारखंड से गुजरने वाली कुल 12 जोड़ी यानी 24 ट्रेनों के नंबर बदलने का फैसला किया है. इनमें प्रमुख एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों के नंबर बदलने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. रेलवे प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, यह नया नियम आगामी जनवरी 2027 के पहले सप्ताह से अलग-अलग तारीखों पर पूरी तरह से प्रभावी हो जाएगा. इन बदलावों में मुजफ्फरपुर से दिल्ली जाने वाली सप्तक्रांति और गरीब रथ जैसी बेहद लोकप्रिय ट्रेनें भी शामिल हैं, जिससे अब रेल यात्रियों को टिकट की बुकिंग और अपनी यात्रा की इंक्वायरी करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी.

परिचालन में आसानी के लिए रेलवे का फैसला

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के मुताबिक, परिचालनिक सुगमता के मद्देनजर यह बदलाव किया जा रहा है. रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेनों के नंबर एक जनवरी से आठ जनवरी 2027 के बीच अलग-अलग तारीखों में बदलेंगे. यात्रियों को टिकट बुक करते समय और ट्रेन की स्थिति पता करते समय नए नंबरों का ध्यान रखना होगा.

सप्तक्रांति और गरीब रथ के नए नंबर

इस फैसले के तहत मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस का नंबर 12557 से बदलकर 15577 और वापसी में 12558 से बदलकर 15578 होगा. दोनों ट्रेनें एक जनवरी से नए नंबर पर चलेंगी. मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ का नंबर 12211 से बदलकर 14031 और आनंद विहार-मुजफ्फरपुर गरीब रथ का नंबर 12212 से बदलकर 14032 होगा. वापसी वाली ट्रेन छह जनवरी और मुजफ्फरपुर से जाने वाली ट्रेन आठ जनवरी से नए नंबर पर चलेगी.

इन 12 जोड़ी ट्रेनों के भी बदलेंगे नंबर

रेलवे की सूची में शामिल अन्य ट्रेनें और उनके नए नंबर इस प्रकार हैं:-

  • रक्सौल-लोकमान्य तिलक कर्मभूमि एक्सप्रेस: 12545/12546 की जगह 15545/15546.
  • सहरसा-अमृतसर गरीब रथ: 12203/12204 की जगह 14693/14694.
  • दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय: 22551/22552 की जगह 15541/15542.
  • हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड: 22387/22388 की जगह 13387/13388.
  • पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस: 22355/22356 की जगह 13255/13256.
  • राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी: 12391/12392 की जगह 13291/13292.
  • पटना-रांची जनशताब्दी: 12365/12366 की जगह 13265/13266.
  • इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध: 20801/20802 की जगह 18633/18634.
  • टाटा-कटिहार एक्सप्रेस: 28181/28182 की जगह 18187/18188.
  • एरणाकुलम-पटना एक्सप्रेस: 22643/22644 की जगह 16359/16360.

टिकट बुकिंग से पहले जरूर जांच लें नया नंबर

रेलवे के मुताबिक, इन ट्रेनों के नंबर अलग-अलग तारीखों से लागू होंगे. उदाहरण के लिए कर्मभूमि एक्सप्रेस की मुंबई से रक्सौल आने वाली ट्रेन दो जनवरी और रक्सौल से मुंबई जाने वाली ट्रेन सात जनवरी से नए नंबर पर चलेगी. वहीं अंत्योदय एक्सप्रेस के दोनों फेरे दो और तीन जनवरी से नए नंबर पर चलेंगे. ऐसे में यात्रियों को सलाह है कि यात्रा की तारीख के अनुसार ट्रेन का नया नंबर जांचकर ही टिकट बुक करें. ट्रेन की ताजा जानकारी के लिए रेलवे की एनटीईएस सेवा या हेल्पलाइन 139 का इस्तेमाल किया जा सकता है.



Source link