Last Updated:
Varanasi News: वाराणसी छठ पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं रेलवे प्रशासन ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं. इसके साथ ही वाराणसी रेलवे स्टेशन पर छठ गीत भी चलाई जा रही है, जिसे सुनकर भक्तों में काफी जोश और घर जाने की खुशी दिख रही है.
वाराणसी स्टेशन
वाराणसी: छठ पूजा में लोक गीतों का अपना एक अलग महत्व होता है. पारंपरिक छठ गीत आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हैं. ऐसे में रेलवे प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर अनाउंसमेंट के साथ छठ गीत के जरिए आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत कर रही है. वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर ऐसे ही सुविधा का शुरुआत किया गया है, जहां स्पीकर के माध्यम से छठ के पारंपरिक गीत बजाए जा रहे हैं.
यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर आते ही हमें छठ गीत सुनने को मिला, जिससे मन में काफी खुशी हुई और एहसास हुआ कि छठ पर्व आने वाला है और घर जाने की खुशी चेहरे पर दिखने लगी. उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन से स्पेशल ट्रेन चलाई तो है और सुविधा भी मिल रही है, लेकिन घर पहुंचने में काफी समय भी लग रहा है.
स्टेशन पर बज रहें छठ के लोकगीत
गीतों के साथ ही छठ पर्व के पोस्टर काफी आकर्षित कर रहे हैं, जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को छठ पूजा का एहसास हो रहा है और उनकी यात्रा मंगलमय हो रही है. इसके साथ ही यात्रियों के सुविधाओं के लिए होल्डिंग एरिया, भीड़ को देखते हुए एक्स्ट्रा टिकट काउंटर, सात स्पेशल ट्रेन के साथ साथ 35 जोड़े ट्रेन चलाए जा रहे हैं, जो छठ पूजा में शामिल होने वाले यात्रियों को बिना असुविधा के उनके घर जाने में काफी सहायक हो रहे हैं.
स्टेशन पर छठ पर्व का एहसास
इसके साथ ही यात्रियों के सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, जीआरपी और आरपीएफ की अतिरिक्त फोर्स भी लगाई गई है. स्टेशन पर आने वाले यात्री सरकार द्वारा स्पेशल ट्रेन के सुविधा को काफी सहायक बता रहे हैं. स्पेशल ट्रेनों से उन्हें घर जाने में काफी मदद मिल रही है. इसके साथ ही प्लेटफॉर्म पर बाज रहे छठ गीतों को लेकर भी आने वाले यात्री इसे काफी अच्छा मान रहे हैं, जिससे उन्हें प्लेटफार्म से ही छठ पर्व का एहसास होने लग रहा है.