Bhilwara News | Annakoot Mahotsav | बालाजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव, 21 हजार किलो सब्जी से बन रहा अन्नकूट

Bhilwara News | Annakoot Mahotsav | बालाजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव, 21 हजार किलो सब्जी से बन रहा अन्नकूट


Last Updated:

Bhilwara Annakoot Festival 2026 : भीलवाड़ा के पेच एरिया प्राचीन बालाजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. मंदिर में 21 हजार किलो सब्जी और 41 कट्टे चावल से महाप्रसाद तैयार किया जा रहा है. देर शाम महाआरती के बाद भगवान को अन्नकूट का भोग अर्पित किया जाएगा. इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण होगा. पेच एरिया बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि भीलवाड़ा के पेच एरिया बालाजी मंदिर में पिछले 50 वर्षों से अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा. भीलवाड़ा में आज अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. इस अवसर पर शहर के हृदय स्थल पर स्थित पेच एरिया प्राचीन बालाजी मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.

मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है. भगवान को अर्पित किए जाने वाले अन्नकूट महाप्रसाद की तैयारी के लिए बड़े स्तर पर व्यवस्थाएं की गई हैं. हजारों किलो सब्जियों, चावल और अन्य खाद्य सामग्री से विशाल अन्नकूट तैयार किया जा रहा है. इस बार महाप्रसाद बनाने के लिए 100 से अधिक हलवाइयों की टीम जुटी हुई है, जो पूरी श्रद्धा के साथ पारंपरिक तौर-तरीकों और आधुनिक व्यवस्थाओं के जरिए प्रसादी तैयार कर रही है.

श्रीनाथजी की परंपरा के अनुरूप होगा अन्नकूट महोत्सव
खास बात यह है कि बालाजी महाराज के दरबार में श्रीनाथजी की परंपरा के अनुरूप भव्य अन्नकूट महाप्रसाद का आयोजन किया जा रहा है. देर शाम महाआरती के बाद भगवान को अन्नकूट का भोग अर्पित किया जाएगा. इसके पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण होगा. पेच एरिया बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि भीलवाड़ा के पेच एरिया बालाजी मंदिर में पिछले 50 वर्षों से अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत 21 हजार किलो अन्नकूट सब्जी और चावल के 41 कट्टे तैयार किए गए हैं. इसके अलावा विभिन्न तरह की 1 हजार किलो मिठाई भी मंगवाई गई है.

21 हजार किलो सब्जी से तैयार हो रहा अन्नकूट
आशुतोष शर्मा ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं. श्रद्धालु अन्नकूट के आयोजन में भरपूर सहयोग कर रहे हैं. इस बार खास तौर पर नाथद्वारा के श्रीनाथजी की तर्ज पर बालाजी दरबार में अन्नकूट अर्पित किया जाएगा. महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. इसके लिए पुलिस प्रशासन से भी सहयोग लिया गया है. महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को अन्नकूट महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा.



Source link