न्यूजीलैंड में अब तक खेल चुके है 60 खिलाड़ी, लगातार चल रही है टीम इंडिया में अदल-बदली, फिर 3 खिलाड़ियों ने छोड़ा साथ

न्यूजीलैंड में अब तक खेल चुके है 60 खिलाड़ी, लगातार चल रही है टीम इंडिया में अदल-बदली, फिर 3 खिलाड़ियों ने छोड़ा साथ


नई दिल्ली. क्रिकेट इतिहास में द्विपक्षीय सीरीज पर नजर डालेंगे तो कुछ ऐसी सीरीज आपके सामने आ जाएगी जो खेल के लिए कम उन चीजो के लिए ज्यादा याद की जाती है जिसका मैचान से कोई लेना-देना नहीं होता. कुछ ऐसी ही दौरा भारतीय दल इस बार न्यूजीलैंड का कर रहा है जहां हर दो मैच के बाद स्कवाड बदल जाता है टीम बदलता तो समझ आता है कप्तान भी बदल जाता है. वैसे आपको जानकर ये हैरानी होगी कि लगभग 60 खिलाड़ी न्यूजीलैंड में खेल चुके है और लगभग 45 अभी इस वक्त न्यूजीलैंड में हैं.

टी-20 सीरीज जीतने के बाद जब भारतीय टीम न्यूजीलैंड से रवाना हुई तो वनडे और टेस्ट टीम के खिलाड़ी वहां पहुंच गए और एक चौथी टीम यानि इंडिया ए वहां पर पहले से ही मैच खेल रही थी. यानि एक टाइम ऐसा था कि 15-15 के चार दल भारत के न्यूजीलैंड में थे और मजे की बात ये कि इन चारों दलों को बतौर ऑफीशियल टीम मान्यता दी जा सकती थी. न्यूजीलैंड बदलती टीमों के बीच में कोच गौतम गंभीर कीवी लैंड में बने हुए है और एक अलग तरीके के चैलेंज से जूझ रहे है.

टेस्ट के लिए गए कप्तान-उप कप्तान

वनडे सीरीज के 4 दिन के बाद ही टेस्ट सीरीज शुरु होनी है जो ये तय करेगी कि भारतीय टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सफर कहा तक जाता है इसीलिए गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज ने वनडे टीम का साथ छोड़ा वहीं दूसरी तरफ अनऑफीशियल टेस्ट वाली टीम से जसप्रीत बुमराह, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पड्डीकल, नितिश रेड्डी, ये सभी अब एक साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए शिद्दत के साथ अभ्यास करेंगे और रेड बॉल के लिए अपने आपको तैयार करेंगे. रवीद्र जडेजा भी टीम के साथ जुड़ गए है वहीं सिराज और कुलदीप वनडे सीरीज के बाद टेस्ट टीम के साथ जुड़ जाएंगे.

टीम में शामिल

तिलक वर्मा, यश ठाकुर और कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. तिलक वर्मा भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान हैं. उन्होंने अपना आखिरी वनडे दिसंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था. वहीं, यश ठाकुर और कुमार कुशाग्र को पहली बार भारतीय वनडे टीम में जगह मिली है.

टीम से बाहर

शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज आखिरी दो वनडे मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. इन तीनों खिलाड़ियों को केवल शुरुआती तीन मुकाबलों के लिए टीम में चुना गया था. अब ये खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए वेलिंगटन रवाना होंगे. टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से बेसिन रिजर्व मैदान पर होगी.

टीम में बरकरार

श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ईशान किशन, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे. ये सभी खिलाड़ी आखिरी दो मुकाबलों के लिए भी चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे.

कोच गंभीर के लिए बड़ा चैलेंज

खिलाड़ियों और कप्तानों की अदला-बदली के बीच में कोई सबसे ज्यादा परेशानी महसूस कर रहा होगा तो वो हैं कोच गौतम गंभीर. टी-20 में अलग सेट अप और कप्तान, फिर गिल की कप्तानी में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियो को लेकर प्लान करना. अब टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए वनडे के रेगुलकर कप्तान को छोड़ना और उस टीम की प्लानिंग पर नजर रखने के साथ साथ बचे हुए दोनों वनडे के लिए प्लेइंग एलेवन बनाना और जीतना. इन सब बातों के बीच में गंभीर को मैन टू मैन मीटिंग और बैलेंस बनाए रखना की चुनौती से निपटना कोई आसान काम नहीं है.



Source link