Last Updated:
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सबसे बड़ी गोवर्धन पूजा शुरू हो गई है. यहां पर भगवान की दिव्य झांकी सजाई गई है. इसके अलावा 150 टन गोबर से 25 फीट ऊंचे गोवर्धन बनाए गए हैं. गौ माता के लिए भी छप्पन भोग की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा दस हजार लोगों के लिए अन्नकूट की व्यवस्था की गई है. इसी वजह से श्रद्धालुओं की यहां पर भारी भीड़ देखी जा रही है.
मध्य प्रदेश के सबसे बड़ी गोवर्धन पूजा
Gwalior Govardhan Puja: ग्वालियर की आदर्श गौशाला में गोवर्धन महोत्सव मनाया जा रहा है. यहां पर एमपी के सबसे बड़े गोवर्धन की पूजा हो रही है. 150 टन गोबर से 25 फीट ऊंचे गोवर्धन को पूजा जा रहा है. यहां भगवान गोवर्धन की दिव्य झांकी सजाई गई है. गोबर से बनी यह झांकी करीब एक सौ इक्यावन टन की है और इसकी ऊंचाई करीब पच्चीस फुट है. दूर दूर से श्रद्धालु इस झांकी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं. भगवान को जो भोजन चढ़ाया जा रहा है. वह छप्पन भोग पूरी तरह जैविक है.
10 हजार लोगों के लिए हो रही अन्नकूट की व्यवस्था
ग्वालियर के आदर्श गौशाला प्रबंधक संत ऋषभ देव महाराज ने कहा कि ग्वालियर में हो रही गोवर्धन पूजा की अहम बात ये है कि भगवान के भोजन के साथ गौ माता के लिए भी छप्पन भोग की व्यवस्था की गई है. यहां लगभग पांच से दस हजार लोगों के लिए अन्नकूट की भी व्यवस्था की गई है. भगवान को जो भोज चढ़ाया जा रहा है. वह पूरी तरह से जैविक है. इस तरह से यह दिव्य कार्यक्रम हो रहा है.
बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु
गोवर्धन पूजा में आए एक श्रद्धालु ने कहा कि मैं यहां पर दूसरी बार आई हूं. पिछले साल भी आई थी. गोवर्धन को कहीं से भी देखो, तो सबसे ज्यादा सुंदर लगते हैं. मैंने इन्हें मेले में भी देखा था. गोवर्धन मुझे सबसे यूनिक लगते हैं. यह मध्य प्रदेश के सबसे बड़े गोवर्धन हैं. भगवान सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें. काफी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं.
जैविक पर्यावरण के संदेश को आगे बढ़ा रहा आयोजन
MP की सबसे बड़ी गोवर्धन पूजा में शामिल होने के लिए ग्वालियर चंबल अंचल के श्रद्धालु शामिल होते है. आज भी करीब 10 हजार श्रद्धालुओं के लिए यहां इंतजाम किए गए हैं. श्रद्धालु गोवर्धन की पूजा कर मन्नत मांगते हैं. इनका कहना है कि यहां आकर भारतीय परंपरा देख मन को शांति मिलती है. गोवर्धन पूजा का यह आयोजन आस्था के साथ-साथ जैविक और पर्यावरण के संदेश को भी आगे बढ़ा रहा है.