चीनी व्‍लॉगरों की ये कैसी चाल! बांग्‍लादेश की बस्‍तियों को ‘नई द‍िल्‍ली’ का बता कर क्‍यों बना रहे हैं वीड‍ियो?

चीनी व्‍लॉगरों की ये कैसी चाल! बांग्‍लादेश की बस्‍तियों को ‘नई द‍िल्‍ली’ का बता कर क्‍यों बना रहे हैं वीड‍ियो?


होमताजा खबरनॉलेज

बांग्‍लादेश की बस्‍तियों को ‘नई द‍िल्‍ली’ का क्‍यों बता रहे हैं चीनी व्‍लॉगर?

Last Updated:

चीनी व्‍लॉगरों की इस हरकत के ख‍िताफ बांग्‍लादेश में भी काफी गुस्‍सा है. बांग्लादेशी अखबार के मुताबिक, ये स्ट्रीमर चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीचैट (WeChat) और डॉयिन (Douyin) का इस्तेमाल करते हैं. डॉयिन चीन का अपना टिकटॉक है. ये ढाका की बस्‍तियों में लोगों के घरों में घुस-घुसकर लाइव स्‍ट्रीम कर रहे हैं और अपने दर्शकों इसे ‘नई द‍िल्‍ली’ के वीड‍ियो बता रहे हैं.

Zoom

ढाका में शूट करते चीनी व्‍लॉगर. ( Image courtesy: @siddhantvm/X)

Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग के एक कथित चीनी जासूस से संबंधों की खबर ने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है. चीन ने भले ही इस महिला के चीनी जासूस होने की बात से पल्‍ला झाड़ लिया है. वहीं दूसरी तरफ चीनी व्‍लॉगरों की हरकतें शक के घेरे में आ रही हैं, ज‍िसके जरिए वो भारत की छवि खराब करने की कोशिशों में लगे हैं. हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें कुछ चीनी व्लॉगर्स बांग्लादेश की राजधानी ढाका की झुग्गी-बस्तियों में वीडियो बना कर, उसके भारत की राजधानी नई दिल्ली होने का दावा कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इन वीडियो को लाखों व्यूज मिले और अब यह एक बड़ा विवाद बन गया है.

यह पहली बार नहीं है, जब चीनी व्‍लॉगरों ने ऐसा क‍िया है. सितंबर 2017 में एक चीनी फोटोग्राफर ने यह माना कि उसने लोकल बच्चों को कुछ स्नैक्स या महज कुछ डॉलर देकर उनके हाथों में चीन के विज्ञापनों वाले खास पोस्टर पकड़वाए और उनके वीडियो बनाए. बाद में उसने ये वीडियो ऑनलाइन 40 डॉलर से ज्यादा कीमत पर बेचे. Firstpost की र‍िपोर्ट बताती है कि एक और हैरान करने वाली घटना में चीन के एक सोशल मीडिया अकाउंट ‘Jokes About Black People Club’ ने एक वीडियो शेयर किया था. इसमें अफ्रीकी बच्चों का एक समूह एक जैसे कपड़े पहने नजर आ रहा था. उन्हें कैमरे के पीछे मौजूद एक चीनी व्यक्ति के निर्देश पर यह बोलने को कहा जा रहा था, ‘मैं एक काला राक्षस हूं और मेरा IQ कम है.’ यह घटना चीन की भाषा मंदारिन में हुई थी. अब इसी तरह के प्रोपेगेंडा का इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया जा रहा है.

चीनी व्लॉगर्स ढाका की झुग्गी-बस्तियों में वीडियो क्यों बना रहे हैं?
शुक्रवार (6 नवंबर) को बांग्लादेश के एक अखबार प्रोथोम आलो ने एक जांच रिपोर्ट प्रकाशित की. इसमें ऐसे चीनी लोगों के बारे में बताया गया, जो ढाका के गरीब इलाकों में लाइवस्ट्रीमिंग कर रहे थे. इनमें खासतौर पर उत्तरा के सेक्टर 12 और टेकपारा इलाके शामिल हैं. प्रोपेगेंडा ये है कि ये लोग बांग्लादेश की इन जगहों पर वीडियो बनाते हैं और चीनी दर्शकों को कहते हैं कि ये भारत की राजधानी ‘नई दिल्ली’ के इलाके हैं. लोकल लोगों का कहना है कि ऐसे कई वीड‍ियो कई महीनों से बनाए जा रहे हैं. कुछ लोग सुबह से लेकर रात तक यहां वीडियो रिकॉर्ड करते थे.

ये व्लॉगर्स ढाका की संकरी गलियों, साधारण घरों, चाय की दुकानों और रोजमर्रा की जिंदगी के सीन रिकॉर्ड करते थे. इसके बाद वे चीनी दर्शकों को बताते थे कि ये जगहें नई दिल्ली की हैं. इन लाइव स्‍ट्रीम‍िंग में भारत की राजधानी के बारे में कई अपमानजनक बातें भी की जा रही हैं. दरअसल ये लोग ढाका की गरीबी को भारत की गरीबी और मुफल‍िसी द‍िखा कर दुनिया के सामने एक गलत तस्‍वीर पेश कर रहे हैं.

सोशल मीड‍िया X पर वायरल हुए एक वीडियो ने इस विवाद को और बढ़ा दिया. इस वीडियो को कथित तौर पर 13 लाख से ज्यादा बार देखा गया. इसमें दावा किया गया कि करीब 150 चीनी नागरिक इन इलाकों में वीडियो बनाने में शामिल थे. हालांकि, प्रोथोम आलो की जांच में उत्तरा और टेकपारा में लाइवस्ट्रीमिंग करने वाले लोगों की पहचान तो हुई, लेकिन इसमें शामिल लोगों की सही संख्या की पुष्टि नहीं हो सकी.

क्‍या कर रहे हैं ये चीनी स्‍ट्रीमर?
बांग्लादेशी अखबार के मुताबिक, ये स्ट्रीमर चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीचैट (WeChat) और डॉयिन (Douyin) का इस्तेमाल करते हैं. डॉयिन चीन का अपना टिकटॉक है. फैंगयू (Fangyou) नाम के एक चीनी नागरिक ने अखबार को बताया कि ये लाइवस्ट्रीम प्रोडक्ट प्रमोशन से जुड़ी गतिविधियों का हिस्सा थे. हालांकि, उसने यह नहीं बताया कि वो ऐसे वीड‍ियो बांग्‍लादेश के गरीब इलाकों में ही क्‍यों बना रहे हैं, वो भी इतने लंबे समय तक. बांग्लादेश की एक महिला रितु अख्तर ने अखबार को बताया कि वह कई महीनों से इन चीनी नागरिकों के लिए गाइड का काम कर रही थी. इलाके में उन्हें रास्ता दिखाने और स्थानीय लोगों से बातचीत कराने के बदले उसे रोजाना 700 से 800 टका मिलते थे.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code

login



Source link