ICC की आंखों में धूल झोंक रहा ये पाकिस्तानी पेसर? इस फ्रॉड के लगे गंभीर आरोप
Last Updated:
Ali Raza age: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज अली रजा तीन साल में पांच अंडर-19 टूर्नामेंट खेल चुके हैं. इसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी उम्र पर सवाल उठ रहे हैं. भारत के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप मैच में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वह सुर्खियों में हैं.
अली रजा पर उम्र में धोखाधड़ी को लेकर लगे आरोप.
नई दिल्ली. पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज अली रजा ने पुरुष अंडर-19 एशिया कप में भारत के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने तीन विकेट चटकाए, जिसने पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई. हालांकि, रजा अपने इस प्रदर्शन से ज्यादा उम्र को लेकर चर्चा में हैं. 18 साल के इस पाकिस्तानी पेसर के अंडर-19 क्रिकेट में लगातार खेलने पर सवाल खड़े होने लगे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी उम्र से हेर फेर के आरोप लगे हैं. हालांकि, अभी तक अली रजा के खिलाफ उम्र में धोखाधड़ी का कोई आधिकारिक मामला सामने नहीं आया है.
18 साल के हैं अली रजा
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक अली रजा का जन्म 18 मार्च 2008 को हुआ था. इस हिसाब से उनकी उम्र 18 साल है. दोनों क्रिकेट संस्थाओं के रिकॉर्ड में उनकी जन्मतिथि एक जैसी दर्ज है. बावजूद इसके अंडर-19 क्रिकेट में उनकी लगातार मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है.
अली रजा अब तक पाकिस्तान की सीनियर घरेलू क्रिकेट और पाकिस्तान सुपर लीग में भी खेल चुके हैं. उनकी तेज रफ्तार गेंदबाजी ने उन्हें काफी चर्चा दिलाई. वह पाकिस्तान की सीनियर टीम में शामिल होने के प्रमुख दावेदार भी माने जा रहे हैं.
Koi dost Ali Raza ka Facebook account Nikal ky lay. Ye 22 Saal sy Kam age ka bilkul bi nhi hai