41 साल और 556 फिल्मों के बाद अनुपम खेर ने स्वीडन में किया ये खास काम, बोले- भारतीय होने पर गर्व है

41 साल और 556 फिल्मों के बाद अनुपम खेर ने स्वीडन में किया ये खास काम, बोले- भारतीय होने पर गर्व है


Last Updated:

भारतीय सिनेमा की कहानियां अब सरहदों से आगे बढ़कर विदेशी दर्शकों के दिलों तक पहुंच रही हैं. नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. स्वीडन में फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों की प्रतिक्रिया ने अनुपम खेर को भावुक कर दिया. अभिनेता ने बताया कि फिल्म खत्म होने के बाद कई लोग उनके पास पहुंचे और जटायु के किरदार के लिए उनका शुक्रिया अदा किया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर अपनी बात को रखा है.

नई दिल्ली. हाल ही में फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ लेजेंड’ का भव्य प्रीमियर को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम के मॉल ऑफ स्कैंडिनेविया में आयोजित किया गया. इस विशेष आईमैक्स प्रीमियर में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर और स्वीडन में भारत के राजदूत अनुराग भूषण सहित भारी संख्या में दर्शक शामिल हुए थे. अभिनेता अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए प्रीमियर की रात का अनुभव शेयर किया.

अनुपम खेर ने बताया कि प्रीमियर में उन्होंने स्वीडिश भाषा में भाषण दिया था और फिल्म देखने के बाद लोगों की आंखों में आंसू थे और वे भारत संस्कृति की जमकर सराहना कर रहे थे. उन्होंने लिखा, ‘स्वीडन में रामायण का प्रीमियर.

अनुपम खेर ने स्वीडिश भाषा में दिया भाषण

अनुपम खेर ने बताया कि प्रीमियर में उन्होंने स्वीडिश भाषा में भाषण दिया था. अभिनेता ने लिखा, ‘स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ लीजेंड’ के स्वीडिश प्रीमियर की ये तस्वीरें शेयर करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है. मैंने अपना भाषण स्वीडिश भाषा में एक लाइन से शुरू किया, ‘आज शाम स्टॉकहोम में आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है.’ उन्होंने आगे लिखा, ‘सच कहूं, तो प्रीमियर में मुझे सच में बहुत खुशी हो रही थी. भारत में 41 साल और 556 फिल्मों के बाद, पहली बार फिल्म ‘आउट ऑफ फैशन’ के जरिए स्वीडिश सिनेमा का छोटा सा हिस्सा बनना भी मेरे लिए बेहद खास था.’

रामायण का हिस्सा बनकर हो रहा है गर्व

स्वीडन में फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ लीजेंड’ के प्रीमियर में भारत के राजदूत अनुराग भूषण भी मौजूद थे. अनुपम खेर ने लिखा, ‘स्वीडन में भारत के राजदूत अनुराग भूषण जी का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने मुझे और मेरे भाषण को सबके सामने पेश किया. उनकी गर्मजोशी और प्यारी मौजूदगी ने इस शाम को और भी खास बना दिया. फिल्म में कथावाचक और जटायु के तौर पर, इस शानदार सिनेमाई सफर का हिस्सा बनकर मुझे बेहद गर्व महसूस हो रहा है. रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि यह प्यार, त्याग, परिवार, कर्तव्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश हर देश, हर भाषा और हर पीढ़ी के लोगों से जुड़ता है. इस कालातीत भारतीय महाकाव्य को स्वीडन में मनाते देखना बहुत ही भावुक कर देने वाला था.’

View this post on Instagram





Source link