दिल्‍ली के संगम विहार इलाके में 12 लोग एक साथ कर रहे थे यह काम, अचानक पहुंच गई पुलिस, हर तरफ मची खलबली

दिल्‍ली के संगम विहार इलाके में 12 लोग एक साथ कर रहे थे यह काम, अचानक पहुंच गई पुलिस, हर तरफ मची खलबली


होमताजा खबरDelhi

12 लोग एक साथ कर रहे थे यह काम, अचानक पहुंच गई पुलिस, हर तरफ मची खलबली

Last Updated:

देश की राजधानी होने के नाते दिल्‍ली में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम रहते हैं. हर गैरकानूनी काम पर पुलिस की पैनी नजर रहती है. दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल टीम ऐसे ही एक मामले में कार्रवाई करते हुए 12 लोगों को दबोचा है.

Zoom

दिल्‍ली के संगम विहार इलाके में जुआ खेलते हुए 12 लोग गिरफ्तार किए गए हैं.

नई दिल्‍ली. देश की राजधानी दिल्ली की पुलिस के दक्षिण जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) ने संगम विहार इलाके में जुए के एक कथित अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से 1,03,500 रुपये नकद और अलग-अलग रंगों के 458 ताश के पत्ते बरामद किए हैं. पुलिस ने बरामद नकदी और ताश के पत्तों को जब्त कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों से फिलहाल पूछताछ चल रही है.

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 6 नवंबर को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई. पुलिस को सूचना मिली थी कि संगम विहार स्थित अस्थल मंदिर रोड के एक परिसर में बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है. सूचना की पुष्टि के बाद एएटीएस की टीम ने मौके पर छापा मारा. इस दौरान वहां कथित रूप से जुआ खेल रहे 12 लोगों को पकड़ लिया गया.

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज (38), राजेंद्र उर्फ रिंकू (38), हरदेश कुमार (44), कमलेश गुप्ता (55), रामकेश (72), संतोष कुमार गुप्ता (50), अमित गुप्ता (31) और माधव मंगल (36) के रूप में हुई है. ये सभी संगम विहार के निवासी हैं. इसके अलावा विजय (43), निवासी मदनपुर खादर जेजे कॉलोनी, राजकुमार (59), निवासी दुर्गा विहार, राहुल राठौर (31), निवासी साकेत और जितेंद्र सिंह (38), निवासी देवली गांव को भी गिरफ्तार किया गया है. इन सभी से पूछताछ चल रही है.

इस मामले में सात नवंबर को नेब सराय थाने में प्राथमिकी संख्या 382/26 दर्ज की गई है. आरोपियों के खिलाफ दिल्ली पब्लिक गैंबलिंग एक्ट, 1955 की धारा 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत पाबंद किया गया है.

इस कार्रवाई को एएटीएस प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार के नेतृत्व में अंजाम दिया गया. टीम में एसआई नवदीप, एएसआई देशराज, हेड कांस्टेबल संदीप और नरेंद्र तथा कांस्टेबल कृष्ण, अरविंद और हरीश शामिल थे. पूरी कार्रवाई एसीपी (ऑपरेशंस) बलराम सिंह बेनीवाल की निगरानी में की गई. पुलिस का कहना है कि समय पर की गई कार्रवाई से जुए के कथित अड्डे का खुलासा हुआ है. मामले में आगे की जांच जारी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनमें और किन लोगों की संलिप्‍तता थी. फिलहाल आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.



Source link