ज्यादा लंबा जीते हैं छोटी नस्ल के डॉग, बड़ी नस्ल में बीमारियों का ज्यादा खतरा
Agency:एजेंसियां
Last Updated:
वैज्ञानिकों ने एक ताजा रिसर्च में पता लगाया है कि छोटी नस्ल के कुत्ते ज्यादा लंबे समय तक जीवित रहते हैं. साइंस जर्नल में प्रकाशित इस रिसर्च को करने वाले एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक थे. उनका दावा है कि ये रिसर्च इंसानों के भी काम आ सकती है.
प्रतीकात्मक तस्वीर.(फोटो-pixabay)
डॉग सबसे ज्यादा पाला जाने वाला जानवर है, मगर किसी भी डॉग की उम्र इतनी लंबी नहीं होती जो वह जिंदगी भर अपने मालिक के साथ रह सके. हालांकि ये कसक रह जाती है कि काश, हमारा डॉग कुछ दिन और हमारे साथ रहता. दरअसल कुत्तों की उम्र कम होती है. इनकी नस्लों में ही उम्र या जीवनकाल का अंतर काफी होता है. कुछ नस्लों के डॉग महज 10 साल तक जीवित रहते हैं, जबकि कुछ 25 सा या उससे ज्यादा उम्र तक जी सकते हैं.
नई रिसर्च में वैज्ञानिकों ने इस अंतर को समझने की कोशिश की है. इस शोध से ऐसे आनुवंशिक पहलुओं का पता चला है, जो न सिर्फ कुत्तों की उम्र बढ़ाने में मददगार हो सकते हैं, बल्कि इंसानों की लंबी और स्वस्थ जिंदगी के बारे में भी नई जानकारी दे सकते हैं. दरअसल वैज्ञानिकों का मानना है कि दुनिया में छोटी नस्ल के जो डॉग है वो ज्यादा लंबे समय तक जीते हैं. यह नतीजा इसलिए भी चौंकाने वाला है, क्योंकि अब तक यही माना जाता है कि जीव जितना बड़ा होता है उतने समय तक जीता है, मसलन चूहे कुछ साल जिंदा रहते हैं, इंसान और हाथी आम तौर पर 60 साल या उससे अधिक उम्र तक तथा व्हेल 200 साल तक जिंदा रह सकती है.
एक ही प्रजाति में कम हो जाता है ये अंतर
वैज्ञानिकों का मानना है कि अलग-अलग जीवों में ये अंतर काम कर सकता है, लेकिन एक ही प्रजाति की बात होती है तो खत्म हो जाता है या उलट जाता है. एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के जीव विज्ञानी लोआ स्नाइडर मैकलर के मुताबिक छोटे आकार वाले जीव बड़े आकार वाले जीवों की तुलना में ज्यादा समय तक जीवित रह सकते हैं. खासकर डॉग्स के मामले में. ऐसा इसलिए क्योंकि बड़ी नस्ल के कुत्ते तेजी से बढ़ते हैं, ऐसे में उन्हें उम्र संबंधी बीमारियों होने का खतरा बना रहता है, जबकि छोटे नस्ल के कुत्ते इससे बचे रहते हैं. मैलर के मुताबिक यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया समने का असाधारण मॉडल है.
इंसानों के स्वास्थ्य पर काम आ सकती है रिसर्च
शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि इस दिशा में गहराई से रिसर्च करने पर उम्र बढ़ने की प्रक्रिया से जुड़े नए पहलुओं की जानकारी होगी. इनका इस्तेमाल इंसानों की सेहत सुधारने में भी किया जा सकता है. मैकलर के मुताबिक इंसानों के साथ रहने की वजह से कुत्ते और इंसान एक जैसे वातावरण और अनुभव साझा करते हैं. ऐसे में कम उम्र वाले इन पालतू जानवरों पर किए गए शोध के नतीजों को इंसानों पर भी लागू किया जा सकता है.
894 कुत्तों पर की गई स्टडी
इस नए अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने डॉग एजिंग प्रोजेक्ट में शामिल 894 कुत्तों के आंकड़ों का विश्लेषण किया. उन्होंने उनके पूरे जीनोम में DNA मिथाइलेशन के पैटर्न को समझने की कोशिश की. यह वो प्रक्रिया होती है, जिसके जरिए डीएनए में बदलाव के बिना उसकी गतिविधियों को कंट्रोल किया जा सकता है.
यानी इस प्रक्रिया से ये पता लगाया जा सकता है कि कौन सा जीन कितना एक्टिव है. पिछले अध्ययनों में यह सामने आ चुका है कि DNA मिथाइलेशन उम्र बढ़ने की प्रक्रिया और DNA को समझने के लिए एक उपयोगी साबित होती है. स्नाइडर-मैकलर कहते हैं कि हमारे शोध में सामने आया कि ट्रांसपोसॉन, खासकर LINE1s की एपिजेनेटिक गतिविधियों को कंट्रोल करने की क्षमता इस बात को प्रभावित करती दिखाई देती है कि कुत्तों की उम्र बढ़ने की रफ्तार कितनी होगी. इस रिसर्च को साइंस जर्नल में प्रकाशित किया गया है. यह शोध विज्ञान पत्रिका Science में प्रकाशित हुआ है.