हिमाचल में भईया दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, नहीं लगेगा किराया

हिमाचल में भईया दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा, नहीं लगेगा किराया


Last Updated:

Hrtc Buses Fare: हिमाचल प्रदेश में 11 नवंबर को भैया दूज पर HRTC बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात मिलेगी. यह सुविधा सूर्योदय से सूर्यास्त तक केवल प्रदेश की सीमा के भीतर ही मान्य होगी.

Zoom

हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में फ्री यात्रा.

नाहन. हर वर्ष की भांति इस साल भी 11 नवंबर को भैया दूज के अवसर पर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम यानी एचआरटीसी बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात मिलेगी. महिलाएं सूर्योदय से सूर्यास्त तक HRTC की बसों में निशुल्क सफर का लाभ उठा सकेंगी. हालांकि, यह सुविधा केवल हिमाचल प्रदेश की सीमा के भीतर ही मान्य होगी. जिला सिरमौर में HRTC ने इस सुविधा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं.

मीडिया से बात करते हुए HRTC नाहन के अड्डा इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि भैया दूज के पावन अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी. इस दिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक HRTC की बसों में बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी.

वहीं, यह सुविधा केवल हिमाचल प्रदेश की सीमा के भीतर ही मान्य रहेगी. यानी दूसरे राज्यों में जाने वाली HRTC बसों में प्रदेश से बाहर के सफर के लिए महिलाओं को निर्धारित किराया देना होगा. उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में HRTC के करीब 180 रूट संचालित होते हैं. ऐसे में भैया दूज के दिन बड़ी संख्या में महिलाओं को इस सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है. HRTC प्रबंधन ने महिलाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ही मुफ्त यात्रा की सुविधा का लाभ उठाएं और यात्रा के दौरान निगम कर्मचारियों को सहयोग करें.

राखी पर भी मिलती है सुविधा

हिमाचल प्रदेश में रक्षाबंधन पर भी महिलाओं से सरकारी बसों में किराया नहीं लिया जाता. अहम बात है कि हिमाचल में महिलाओं को किराये में 50 फीसदी छूट भी है. हालांकि, इसके लिए महिलाओं को हिम कार्ड बनवाना अनिवार्य है.  उधर, हिमाचल में भईया दूज पर महिलाओं को सरकारी छुट्टी भी रहती है. हालांकि, केवल महिलाओं को ही छुट्टी मिलेगी.



Source link