1997 में पहली शादी, 2009 में दूसरी, 2013 में तीसरी, अब अन्ना से भी अलग होंगे पवन कल्याण, ऐसी है 3 शादियों की कहानी

1997 में पहली शादी, 2009 में दूसरी, 2013 में तीसरी, अब अन्ना से भी अलग होंगे पवन कल्याण, ऐसी है 3 शादियों की कहानी


Last Updated:

Pawan Kalyan 3 Marriages: पवन कल्याण की निजी जिंदगी हमेशा से चर्चा का विषय रही है. पर्दे पर अपनी दमदार भूमिकाओं से पहचान बनाने वाले एक्टर की शादीशुदा जिंदगी में भी कई उतार-चढ़ाव आए. उन्होंने पहली शादी नंदिनी से की, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला. इसके बाद एक्ट्रेस रेणु देसाई उनकी जिंदगी में आईं. दोनों ने शादी की और दो बच्चों के माता-पिता बने, लेकिन यह रिश्ता भी टूट गया. अब तीसरी शादी पर भी संकट के बादल हैं. आखिर क्या रही इन रिश्तों की कहानी?

नई दिल्ली. साउथ सिनेमा के जाने माने एक्टर और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण और उनकी तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला ने शादी के 13 साल बाद अलग होने का फैसला किया है. सोमवार देर रात दोनों ने ज्वाइंट स्टेटमेंट देकर दीवाली के बाद कपल ने फैंस को ये जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जिंदगी का एक अहम हिस्सा साथ बिताने के बाद वे आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने जा रहे हैं. क्या आप जानते हैं 55 साल के पवन कल्याण की ये तीसरी शादी थी. रूसी एक्ट्रेस से शादी से पहले पवन कल्याण दो शादी और कर चुके थे. फिर कुछ सालों में ये रिश्ते खत्म हुए और अलग-अलग हो गए. कौन थीं पवन कल्याण की पहली और दूसरी पत्नी, कैसे हुई मुलाकात और क्यों खत्म हो गई शादी चलिए बताते हैं…

पवन कल्याण की पर्सनल लाइफ इससे पहले भी कई बार सुर्खियों में रही है. एक्टर ने अब तक तीन शादियां की हैं. उनकी पहली शादी नंदिनी से हुई थी, जबकि दूसरी शादी एक्ट्रेस रेणु देसाई से हुई. दोनों रिश्ते तलाक पर खत्म हुए. इसके बाद उन्होंने रूसी मूल की एक्ट्रेस अन्ना लेजनेवा से शादी की थी. अब तीसरी शादी भी टूटने की कगार पर है. आइए जानते हैं पवन कल्याण की तीनों शादियों की पूरी कहानी. फाइल फोटो.

पवन कल्याण की पहली पत्नी का नाम नंदिनी था. वह विशाखापत्तनम की रहने वाली थीं. दोनों की शादी सितंबर 1997 में हुई थी. यह अरेंज मैरिज थी, जिसे परिवार के बड़ों ने तय किया था. उस समय पवन कल्याण फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्ते में मुश्किलें आने लगीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1999 में दोनों अलग रहने लगे थे. इसके बाद उनके तलाक की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने में कई साल लग गए और 2008 में दोनों का तलाक हो गया. फाइल फोटो.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस शादी के टूटने की असल वजह को लेकर पवन कल्याण ने कभी कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी. हालांकि, साल 2023 में नंदमुरी बालकृष्ण के चैट शो ‘अनस्टॉपेबल विद एनबीके’ में उन्होंने अपनी पहली शादी पर बात की थी. एक्टर ने बताया था कि उनकी पहली शादी काफी पारंपरिक तरीके से हुई थी और परिवार के बड़ों ने इसे तय किया था. उन्होंने कहा था कि हर रिश्ता कामयाब नहीं होता और कई बार कपल्स को अलग होना पड़ता है. अब नंदिनी न तो वह सोशल मीडिया पर हैं और ना ही उनकी अब की तस्वीरें हैं. फोटो साभार-@pawankalyan/Instagram

पहली शादी खत्म होने से पहले ही पवन कल्याण की जिंदगी में एक्ट्रेस रेणु देसाई की एंट्री हो चुकी थी. इस रिश्ते को लेकर भी उस समय काफी चर्चा हुई थी. दरअसल, नंदिनी से कानूनी रूप से तलाक होने से पहले पवन और रेणु साथ रह रहे थे. इसी बीच नंदिनी ने पवन के खिलाफ एक से ज्यादा शादी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था. हालांकि, विशाखापत्तनम की अदालत ने सबूतों के अभाव में इस मामले को खारिज कर दिया था. बाद में पवन ने नंदिनी से तलाक की कानूनी प्रक्रिया पूरी की. फोटो साभार- रेडिट

पवन कल्याण की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस और फिल्ममेकर रेणु देसाई थीं. दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘बद्री’ के दौरान हुई थी. इस फिल्म में पवन कल्याण मुख्य भूमिका में थे, जबकि रेणु ने भी अहम किरदार निभाया था. साथ काम करते-करते दोनों करीब आए और उनका रिश्ता प्यार में बदल गया. दोनों ने शादी से पहले कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया और साथ भी रहे. इस रिश्ते से उनके बेटे अकीरा नंदन का जन्म 2004 में हुआ था. इसके बाद जनवरी 2009 में दोनों ने शादी कर ली. उनकी एक बेटी आध्या का जन्म 2010 में हुआ. इस तरह पवन कल्याण और रेणु दो बच्चों के माता-पिता बने. फोटो साभार- रेडिट

हालांकि, यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल सका. शादी के कुछ साल बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं और 2011 में उनके अलग होने की खबरें सामने आईं. साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया. इस रिश्ते के टूटने की सटीक वजह भी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई थी. पवन कल्याण ने 2023 में अपनी दूसरी शादी के बारे में बात करते हुए कहा था कि रेणु के साथ भी कुछ मतभेद या आपसी सहमति की कमी रही होगी. उन्होंने इसे अलग परिस्थितियों का नतीजा बताया था. एक्टर ने यह भी कहा था कि उनकी जिंदगी में तीन शादियों को लेकर बार-बार सवाल उठाए जाते हैं, जबकि उन्होंने कभी तीनों महिलाओं के साथ एक ही समय पर शादीशुदा जिंदगी नहीं बिताई. उन्होंने कहा था कि जब एक रिश्ता नहीं चला तो उन्हें दूसरा रिश्ता बनाना पड़ा. उन्होंने यह भी कहा था कि इन घटनाओं में खुशी से ज्यादा दर्द शामिल रहा. फोटो साभार- रेडिट

वहीं, रेणु देसाई ने भी तलाक के बाद अपनी जिंदगी की मुश्किलों के बारे में कई बार बात की है. अप्रैल 2025 में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि तलाक के बाद उन्हें काफी मानसिक परेशानी और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. फाइल फोटो.

दो शादियों के टूटने के बाद पवन कल्याण की जिंदगी में रूसी मूल की एक्ट्रेस अन्ना लेजनेवा आईं. दोनों की मुलाकात फिल्म ‘तीन मार’ की शूटिंग के दौरान हुई थी. इस फिल्म में अन्ना ने भी काम किया था. धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और 30 सितंबर 2013 को उन्होंने शादी कर ली. शादी के बाद अन्ना को अन्ना कोनिडेला के नाम से भी जाना जाने लगा. फाइल फोटो.

पवन कल्याण और अन्ना के दो बच्चे हैं. बेटी पोलेना अंजना पवनोवा और बेटा मार्क शंकर पवनोविच. अन्ना की पहली शादी से हुई बेटी को भी पवन कल्याण ने अपनाया है. तीसरी शादी के बाद पवन कल्याण की पर्सनल लाइफ काफी समय तक चर्चा से दूर रही. हालांकि, पिछले कुछ महीनों से दोनों के रिश्ते में दूरी आने की खबरें सामने आ रही थीं. अब 9 नवंबर 2026 को दोनों ने अलग होने का फैसला सार्वजनिक कर दिया.  बयान में दोनों ने कहा कि जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा साथ बिताने के बाद वे आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग हो रहे हैं. उन्होंने यह भी साफ किया कि वैवाहिक रिश्ता खत्म होने के बावजूद वे अच्छे दोस्त बने रहेंगे. बच्चों की खुशी और उनका भविष्य दोनों की प्राथमिकता रहेगा. बताया जा रहा है कि पवन कल्याण और अन्ना ने फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका भी दाखिल कर दी है. फाइल फोटो.

पवन कल्याण की तीन शादियों को लेकर अकसर राजनीतिक और फिल्मी गलियारों में सवाल उठते रहे हैं. खासकर उनकी राजनीतिक पहचान बढ़ने के बाद निजी जिंदगी भी सार्वजनिक बहस का हिस्सा बनी. इस पर एक्टर ने 2023 में ‘अनस्टॉपेबल विद एनबीके’ में अपनी बात रखी थी. उन्होंने कहा था कि वह कभी शादी नहीं करना चाहते थे और योग के रास्ते पर चलकर अकेले रहना चाहते थे. लेकिन जिंदगी में कुछ चीजें योजना के मुताबिक नहीं होतीं. फाइल फोटो.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link