Last Updated:
Older woman younger man : आज की जनरेशन चांद पर पहुंच गई है और अपनी शर्तों पर जी रही है, लेकिन जब बात शादी या रिलेशनशिप में ‘एज गैप’ की आती है, तो हमारे समाज का ओल्ड-स्कूल सॉफ्टवेयर हैंग हो जाता है. जैसे ही ये बात सामने आती है कि ‘लड़की लड़के से बड़ी है’, वैसे ही रिश्तेदारों के कान खड़े हो जाते हैं और सलाहों की बाढ़ आ जाती है. आखिर क्यों आज भी उम्र के इस छोटे से डिजिट पर लोगों की सोच का सिस्टम क्रैश हो जाता है? आइए जानते हैं इस सिचुएशन को कैसे टैकल करें और अपने रिश्ते को स्ट्रॉन्ग रखें.
Girl older than boy relationship Tips : हमारे यहां सदियों से एक अनरिटेन रूल चला आ रहा है कि दूल्हा हमेशा दुल्हन से उम्र में बड़ा होना चाहिए. इसके पीछे लोगों की दबी हुई पैट्रिआर्कल सोच होती है कि बड़ा इंसान ही रिश्ते का बॉस होगा और सारे फैसले वही लेगा. जब इस सेट पैटर्न में कोई लड़की बड़ी निकल आती है, तो समाज की पुरानी सोच का एरर आने लगता है. लोगों को लगता है कि ये नेचर के खिलाफ कुछ हो गया है. बस फिर क्या है, पड़ोसियों की चुगली और रिश्तेदारों की पंचायत शुरू हो जाती है.
आम तौर पर भी देखा जाता है कि लड़कियां लड़कों से थोड़ी ज्यादा समझदार और मैच्योर होती हैं. अगर लड़की उम्र में भी बड़ी हो, तो यह बात और ज्यादा खुलकर सामने आती है. लेकिन रूढ़िवादी लोग इसे पॉजिटिव वे में देखने की बजाय नेगेटिव बना देते हैं. उन्हें लगता है कि लड़की अपने पार्टनर पर हुकुम चलाएगी या उसे डोमिनेट करेगी. भाई, सच्चाई तो यह है कि कोई भी रिश्ता उम्र के कागजों से नहीं, बल्कि आपसी समझ, रिस्पेक्ट और वाइब मैच होने से चलता है.
रिश्ते को सेफ रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स- अगर आप भी ऐसे ही किसी रिलेशनशिप में हैं और सोसाइटी के प्रेशर से थोड़ा अनकम्फर्टेबल फील कर रहे हैं, तो चिल करो और इन बातों पर फोकस करो. कम्युनिकेशन स्ट्रॉन्ग रखें: अपने पार्टनर के साथ हर बात ओपनली शेयर करें. दुनिया क्या कह रही है, इससे आपके बीच का बॉन्ड कमजोर नहीं होना चाहिए.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फैमिली को दें थोड़ा टाइम: घर वालों को समझाने के लिए गुस्सा नहीं, बल्कि कूल माइंड और धैर्य का इस्तेमाल करें. टाइम के साथ सब समझ जाएंगे. नेगेटिविटी को मारें गोली: लोगों का काम बोलना है, इसलिए उनकी बकवास को इग्नोर करना सीखें और अपनी हैप्पीनेस पर फोकस करें. खुद पर रखें पूरा भरोसा: अपने पार्टनर और अपने रिश्ते की बॉन्डिंग पर पूरा कॉन्फिडेंस रखें, बाहरी प्रेशर खुद-ब-खुद असर करना बंद कर देगा.
प्यार कोई मैथ्स का फॉर्मूला नहीं है-लव कोई ऐसा कैलकुलेशन नहीं है जिसमें दो और दो चार ही होने चाहिए. ये दो दिलों का कनेक्शन है जहां उम्र, स्टेटस या दूसरी चीजें मैटर नहीं करतीं. आप किसी की बर्थडेट देखकर उसके प्यार में नहीं पड़ते, बल्कि उसके थॉट्स और पर्सनालिटी से कनेक्ट होते हैं. समाज की इस आउटडेटेड सोच को बदलने की जिम्मेदारी हमारी ही है. जब हम ऐसे रिश्तों को नॉर्मल मानना शुरू करेंगे, तभी सोसाइटी का परसेप्शन भी चेंज होगा.
अपने रिश्ते को रखें सुपर-सेफ- बॉटम लाइन यह है कि ‘लड़की बड़ी है’ जैसी बातें सिर्फ उन लोगों के माइंड में आती हैं जो खुद पुरानी सोच के पिंजरे में कैद हैं. आपका रिश्ता इस बात से नहीं चलेगा कि कौन किस साल पैदा हुआ था, बल्कि इस बात से चलेगा कि आप दोनों एक-दूसरे की कितनी केयर करते हैं.
समाज की परवाह में आकर अपने परफेक्ट पार्टनर को मत खोइए. एन्जॉय कीजिए, अपने रिश्ते को ऑन रखें और प्यार को हमेशा प्रायोरिटी दें! क्या आपकी लाइफ में भी ऐसा कोई किस्सा है जहां उम्र के फासले को पीछे छोड़कर प्यार जीता हो?