Last Updated:
Athlete Deepika Success Story: सीकर के लोसल की बेटी दीपिका ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर राजस्थान का नाम रोशन किया है. चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दीपिका ने अंडर-18 आयु वर्ग की 1000 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने करीब पांच साल तक संघर्ष किया. साधारण परिवार से आने वाली दीपिका के पिता लोसल में ई-मित्र केंद्र चलाते हैं. सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद परिवार ने उनके खेल के जुनून को पूरा समर्थन दिया. दीपिका ने लोसल से एथलेटिक्स की शुरुआत की और बेहतर प्रशिक्षण के लिए सीकर के बाद श्रीगंगानगर का रुख किया. घर से दूर रहकर लगातार अभ्यास करने का परिणाम अब राष्ट्रीय स्वर्ण पदक के रूप में सामने आया है. उनकी सफलता से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
सीकर. साधारण परिवार, सीमित संसाधन और आंखों में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का सपना. इन चुनौतियों के बीच लोसल की बेटी दीपिका ने अपनी मेहनत और हौसले से एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सीकर का नाम रोशन किया है. हाल ही में चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दीपिका ने अंडर-18 आयु वर्ग की 1000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. उनकी इस सफलता से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
दीपिका की इस उपलब्धि के पीछे करीब पांच साल का संघर्ष और लगातार अभ्यास छिपा है. तीन बहनों में सबसे छोटी दीपिका का एक छोटा भाई भी है. उनके पिता लोसल में ई-मित्र केंद्र चलाते हैं. इसी से परिवार का गुजारा होता है. आर्थिक संसाधन सीमित होने के बावजूद परिवार ने दीपिका के खेल के जुनून को कम नहीं होने दिया. दीपिका ने भी परिस्थितियों को अपनी राह का रोड़ा बनाने के बजाय उन्हें चुनौती के रूप में स्वीकार किया.
लोसल से शुरू हुआ सफर, सीकर में निखरी प्रतिभा
सुविधाओं की कमी के बावजूद श्रीगंगानगर तक पहुंचीं