कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा, चाचा की अस्थियां विसर्जित करने गया था 24 वर्षीय भतीजा नहर में बहा, परिवार का इकलौता चिराग, चल रही तलाश

कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा, चाचा की अस्थियां विसर्जित करने गया था 24 वर्षीय भतीजा नहर में बहा, परिवार का इकलौता चिराग, चल रही तलाश


Last Updated:

कुरुक्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास नहर में चाचा की अस्थियां प्रवाहित करते समय 24 वर्षीय देवेंद्र सिंह तेज बहाव में बह गया. SDRF और गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं

Zoom

कुरुक्षेत्र. हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के गांव मिर्जापुर के पास नहर में चाचा की अस्थियां प्रवाहित करने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया. गांव ढांड निवासी 24 वर्षीय देवेंद्र सिंह नहर में बह गया. हादसे के बाद SDRF की टीम और गोताखोर प्रगट सिंह ने नहर में कई घंटे तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया.

जानकारी के अनुसार, देवेंद्र सिंह अपने चाचा की अस्थियां नहर में प्रवाहित करने के लिए दो अन्य युवकों के साथ गांव मिर्जापुर के पास पहुंचा था. बताया जा रहा है कि इसी दौरान अस्थियां नहर में प्रवाहित करते समय देवेंद्र सिंह अचानक नहर के तेज बहाव में बह गया. उसके साथ मौजूद युवकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके.

बताया जा रहा है कि देवेंद्र सिंह के चाचा का 4 तारीख को सड़क हादसा हुआ था, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई थी. इसके बाद परिवार के सदस्य चाचा की अस्थियां प्रवाहित करने के लिए नहर पर पहुंचे थे. इसी दौरान परिवार पर एक और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

24 वर्षीय देवेंद्र सिंह अपने परिवार का इकलौता बेटा था. हादसे की सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम और गोताखोर प्रगट सिंह मौके पर पहुंचे और नहर में युवक की तलाश के लिए कई घंटे तक सर्च अभियान चलाया. हालांकि, काफी प्रयासों के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिला.

युवक के नहर में बहने की घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजन देवेंद्र सिंह की तलाश को लेकर चिंतित हैं. नहर में सर्च अभियान जारी रहने के बाद भी युवक का पता नहीं चल पाया. DSP सुरेश कुमार ने बताया कि युवक की तलाश चल रही है. अस्थियां विसर्जित करने के लिए देवेंद्र गया था. गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि युवक की तलाश चल रही है और अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.



Source link