Jaipur Hit and Run Case: देर रात जयपुर में थार का तांडव, डिलीवरी बॉय को उड़ाया, CCTV फुटेज आया सामने

Jaipur Hit and Run Case: देर रात जयपुर में थार का तांडव, डिलीवरी बॉय को उड़ाया, CCTV फुटेज आया सामने


Last Updated:

Jaipur Thar Hit and Run Case: जयपुर के जवाहर नगर में देर रात थार की टक्कर से खाना डिलीवरी करने जा रहा युवक घायल हो गया. सेक्टर-4 में वीर हनुमान स्वीट्स के पास हुए हादसे में युवक सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में गहरी चोट आई. घटना रात 12 बजकर 24 मिनट की बताई जा रही है. हादसे के बाद थार चालक के मौके से फरार होने की सूचना है. घायल युवक को एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पुलिस आसपास के कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालने के साथ थार की तलाश में जुटी है. यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब राजस्थान में चार दिनों के भीतर थार से जुड़ी तीन घटनाएं सामने आने की बात कही जा रही है. जवाहर नगर पुलिस अब फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी है.

Zoom

जयपुर के जवाहर नगर में देर रात थार की टक्कर से खाना डिलीवरी करने जा रहा युवक घायल हो गया

जयपुर. राजधानी जयपुर थार के कहर का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है. पिछले चार दिनों में यह तीसरी घटना है, जब कार के कहर ने राजधानी में तांडव मचाया है. ताजा मामला देर रात जवाहर नगर इलाके सामने आया है. जवाहर नगर सेक्टर-4 में वीर हनुमान स्वीट्स के पास एक थार ने खाना डिलीवरी करने जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद डिलीवरी बॉय सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गहरी चोट आई. घटना देर रात करीब 12 बजकर 24 मिनट की बताई जा रही है. हादसे के बाद थार चालक के मौके से फरार होने की सूचना है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें सड़क पर युवक के साथ हुए हादसे की तस्वीरें कैद हुई है.

घायल डिलीवरी बॉय को उपचार के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है. हिट एंड रन की सूचना मिलने के बाद जवाहर नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि डिलीवरी बॉय देर रात खाना पहुंचाने के लिए जा रहा था. इसी दौरान सेक्टर-4 में वीर हनुमान स्वीट्स के पास तेज रफ्तार से आई थार ने उसे टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया. उसके सिर में गहरी चोट आने की बात सामने आई है.

घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी

फिलहाल अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है और उसकी स्थिति को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. हादसे के बाद थार चालक के मौके से निकल जाने की सूचना है. घटना सामने आने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. सामने आए फुटेज के आधार पर पुलिस थार और उसके चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है. पुलिस की टीमें थार की तलाश में जुटी है. जवाहर नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किस तरह हुआ और टक्कर मारने वाली थार किस दिशा में गई. आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज भी जुटाई जा रही है, ताकि वाहन का रूट और चालक की पहचान की जा सके. पुलिस के सामने फिलहाल घायल युवक के बयान और सीसीटीवी फुटेज अहम साक्ष्य हैं. जयपुर में इससे पहले भी थार से जुड़े सड़क हादसों और विवादों के मामले सामने आते रहे हैं. ऐसे में जवाहर नगर की इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस की जांच में तेजी आई है. फिलहाल घायल डिलीवरी बॉय एसएमएस अस्पताल में उपचाराधीन है और जवाहर नगर थाना पुलिस हिट एंड रन की घटना की जांच के साथ थार की तलाश में जुटी हुई है.



Source link