Anthropic के नए AI मॉडल कितने दमदार? Claude Fable 5.2 और Mythos 5.2 में कौन सुपरफास्ट? क्या है अंतर?

Anthropic के नए AI मॉडल कितने दमदार? Claude Fable 5.2 और Mythos 5.2 में कौन सुपरफास्ट? क्या है अंतर?


एंथ्रॉपिक ने अपने दो नए पावरफुल AI मॉडल लॉन्च किए हैं- Claude Fable 5.2 और Claude Mythos 5.2. ये मॉडल खासकर मुश्किल तकनीकी कामों के लिए बनाए गए हैं. कंपनी IPO की तैयारी में है और कंम्पीटीशन तेज होने के बीच ये अपग्रेड लाई है. दोनों मॉडल पिछले वर्जन (5.1) से काफी बेहतर हैं. आइए जानते हैं इनमें नया क्या है.

स्पीड- सबसे बड़ी बात है स्पीड. ये मॉडल अपने पुराने वर्जन की तुलना में 30 प्रतिशत तक तेज जवाब देते हैं. यानी काम जल्दी पूरा होता है. इसके अलावा एक ऑप्शनल फास्ट मोड भी है, जो टोकन जनरेशन को 2.5 गुना तक तेज कर सकता है. हालांकि फास्ट मोड की कीमत दोगुनी होती है.

कम हुई कीमत
कीमत भी कम हुई है. अब इनपुट के लिए 8 डॉलर प्रति मिलियन टोकन और आउटपुट के लिए 40 डॉलर प्रति मिलियन टोकन चार्ज होता है. ये पुरानी कीमत से करीब 20 प्रतिशत सस्ता है. इससे कंपनियों और डेवलपर्स के लिए इस्तेमाल करना किफायती हो गया है.

Fable 5.2 की खासियत
फेबल 5.2 खासकर कोडिंग, मैथ और साइंस के मुश्किल कामों में मजबूत है. ये लंबे और जटिल प्रोजेक्ट्स को खुद संभाल सकता है. कई घंटों या दिनों तक बिना रुके काम कर सकता है, अपनी गलतियां खुद पकड़ सकता है और सुधार सकता है. टेस्टिंग में इसने ब्लैक होल फिजिक्स की दो खुली समस्याओं को हल किया.

एक हजार एजेंट्स की मदद से फर्मेट के लास्ट थ्योरम के प्रूफ को सिर्फ 30 घंटे में फॉर्मलाइज कर दिया. इसने खाली फोल्डर से पूरा ऑपरेटिंग सिस्टम भी बनाया और तीन काम करने वाले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस डिजाइन किए.

Mythos 5.2 की खासियत
माइथोस 5.2 साइबर सिक्योरिटी और लाइफ साइंसेज के लिए ज्यादा सक्षम है. ये सॉफ्टवेयर में कमजोरियां ज्यादा अच्छे से ढूंढता है. पुराने वर्जन की तुलना में काफी ज्यादा वलनरेबिलिटीज पकड़ने में सफल रहा. हालांकि सुरक्षा के लिहाज से Mythos पर कुछ पाबंदियां हैं और ये सिर्फ वेरिफाइड यूजर्स या खास प्रोग्राम्स के जरिए उपलब्ध है.

Fable में बायोलॉजी और साइबर से जुड़े कुछ संवेदनशील कामों पर ज्यादा गार्डरेल्स लगाए गए हैं, ताकि दुरुपयोग न हो. दोनों मॉडल यूजर्स से ज्यादा साफ और स्पष्ट बात करते हैं. विजन यानी इमेज समझने की क्षमता भी सुधरी है. लंबे कॉन्टेक्स्ट विंडो के साथ ये बड़े प्रोजेक्ट्स को बेहतर हैंडल करते हैं.

एंथ्रॉपिक का कहना है कि रोजमर्रा के कामों के लिए अभी भी उनके दूसरे मॉडल बेहतर हो सकते हैं, लेकिन सबसे कठिन तकनीकी चुनौतियों के लिए Fable और Mythos 5.2 सबसे आगे हैं. कोडिंग बेंचमार्क में भी इन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है.

ये अपग्रेड स्पीड, कीमत, कोडिंग पावर और वैज्ञानिक रिसर्च की क्षमता बढ़ाने पर फोकस करते हैं. AI की दुनिया में मुकाबला तेज है, और एंथ्रॉपिक ने इन मॉडल्स के साथ अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश की है. डेवलपर्स और रिसर्चर्स के लिए ये नए टूल्स काफी मददगार साबित हो सकते हैं.



Source link