ऊना में भाई-भाभी डबल मर्डरः दोनों परिवारों में रंजिश की असली वजह क्या थी? हो गया खुलासा

ऊना में भाई-भाभी डबल मर्डरः दोनों परिवारों में रंजिश की असली वजह क्या थी? हो गया खुलासा


ऊना. हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बदोली गांव में दीपावली पर खुशियों के दीप जलाने के बाद अब पति पत्नी की हत्या के बाद अब मातम परसा हुआ है. ओंकार सिंह और उनकी पत्नी की हत्या के बाद दो मासूम बेटियों के सिर से माता पिता का साया उठ गया और दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं. दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश और दिवाली पर पटाखे छोड़ने को लेकर हुए विवाद में सब कुछ बदल कर रख दिया है.

दरअसल, ऊना जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर अंब ऊना नेशनल हाईवे से पांच किमी अंदर गांव बदोली में दिवाली की रात जो कुछ हुआ, वह कभी ना भुलाया जाने वाला कांड है. पटाखे चलाने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया. हत्याकांड के बाद 9 नवंबर की शाम को दोनों पति पत्नी का अंतिम संस्कार कर दिया गया. वहीं, हत्यारोपी जरनैल सिंह को इलाज के लिए पीजीआई भेजा गया है. पुलिस ने दंपति को कुचलने वाली थार को कब्जे में लिया है.

बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड में कुल छह लोग घायल हुए हैं. इसमें मृतक दंपति के पिता और दूसरे पक्ष से भी दो लोग घायल हैं. आरोपियों में जरनैल सिंह का नाबालिग 15 साल का बेटा भी शामिल हैं. फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

कैसे शुरू हुआ विवाद

बदोली गांव के जरनैल सिंह और ओंकार सिंह के परिवार में पहले से ही रंजिश थी. जरनैल और ओंकार के दादा सगे भाई थे. जब रात को जरनैल सिंह पटाखे छोड़ रहे थे तो आतिशबाजी और चिंगारियां उनके घर के आंगन में गिर रही थी. इस पर ओंकार के परिवार ने आपति जताई थी. मृतक 43 वर्षीय ओंकार सिंह और उनकी 42 वर्षीय धर्मपत्नी वीना देवी की जहां थार से कुचलकर हत्या कर दी गई. वहीं, पिता अजमेर सिंह और उनकी माता सुषमा देवी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दूसरे पक्ष से जरनैल सिंह और उनका 15 साल का बेटा इस वारदात में गंभीर रूप से घायल हुए.

हत्याकांड के बाद एसपी ऊना सचिन हीरामठ मौके पर पहुंचे.

दो परिवारों के बीच जमीन की लड़ाई

दोनों परिवारों के बीच पुश्तेनी जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है. हालांकि, बदोली गांव की सड़क पर जरनैल सिंह और औकार ने काफी समय पहले पुश्तैनी जमीन पर मकान बनाए थे. दोनों के मकानों के बीच करीब 90 मीटर की दूरी है. इससे पहले दोनो परिवार गांव में एक ही मोहल्ले में रहते थे. हालांकि, उनके बीच सीधा जुड़ाव नहीं था. ग्रामीणों के अनुसार, जमीन के विवाद को लेकर इनके पूर्वज के बीच कुछ मतभेद रहे थे. हालांकि,जरनैल और ओंकार के परिवार एक दूसरे के घर में आयोजनों में शामिल होते थे. पहली नवंबर को जरनैल ने बसाल मे अपने नए कार बजार शोरूम की ओपनिंग की थी और इसमें ओंकार भी शामिल हुए थे. दोनों के बीच कभी कुता बहर घुमने तो कभी पुरानी जमीन के विवाद को लेकर मनमुटाव हुआ था.

न्यूज18 के पास दोनों केसों की एफआईआर मौजूद है और 103(1), 3(5), 115(2) BNS के तहत केस दर्ज किया गया है.

अस्पताल में जमकर हुआ हंगामा

जब ओंकार और उनकी पत्नी को अस्पताल में मृत घोषित किया गया तो उनके परिवार ने जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की. ओमकार के परिजनों और रिश्तेदारों ने आरोपी जरनैल सिंह उर्फ जैला और उसके बेटे के साथ मारपीट की गई. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अस्पताल में मारपीट की जा रही है. शीशे तोड़ने के अलावा, डस्टिबन भी एक दूसरे पर फैंके गए. डॉक्टर ने भाग कर अपनी जान बचाई.

ऊना में इसी थार से कुचलकर पति पत्नी की हत्या कर दी गई.

पुलिस को दी शिकायत में जरनैल के 15 वर्षीय बेटे ने आरोप लगाया कि वह परिवार के साथ घर के आंगन में पटाखे चला रहा था. इसी दौरान पड़ोसियों परमजीत, फतेह सिंह, अनु, तेजस्वीर सिंह और ओंकार सिंह के साथ कहासुनी हो गई. आरोप है कि परमजीत ने उसके सिर पर दराट से हमला किया, जबकि ओंकार सिंह ने उसके पिता जरनैल सिंह से मारपीट की. उन्होंने जनरल और उसके बेटे पर तेज धार हथियारों से हमला करते हुए घायल दिया. वहीं, दूसरे पक्ष के अजमेर सिंह ने आरोप लगाया कि जरनैल सिंह उर्फ जैला अपने बेटे के साथ थार गाड़ी में उनके घर के बाहर पहुंचे और तेज रफ्तार से गाड़ी परिवार के सदस्यों पर चढ़ा दी. इसमें खुद अजमेर सिंह, उसकी पत्नी सुषमा, बेटा ओंकार सिंह और बहू वीना देवी घायल हो गए. सभी घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने ओंकार सिंह और उसकी पत्नी वीना देवी को मृत घोषित कर दिया.



Source link