लव जिहाद रोकते-रोकते खुद लूटेरा बन गया बजरंग दल का सिद्धार्थ बडौनी, साथियों के साथ मिलकर लूटा 14 लाख

लव जिहाद रोकते-रोकते खुद लूटेरा बन गया बजरंग दल का सिद्धार्थ बडौनी, साथियों के साथ मिलकर लूटा 14 लाख


Last Updated:

जमीन का सौदा कर 14 लाख रुपये लेकर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर को हमलावरों ने निशाना बना लिया और 14 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए. हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं कुछ आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनमें से एक आरोपी बजरंग दल का है, जिसका नाम सिद्धांत बडौनी है.

Zoom

देहरादून लूट में फंसा बजरंग दल का सिद्धांत बडौनी.

देहरादूनः राजधानी देहरादून में दिनदहाड़े 14 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं जांच के दौरान जो खुलासे हुए हैं, वो हैरान कर देने वाले हैं. बताया जा रहा है कि बजरंग दल से जुड़ा सिद्धांत बडौनी भी इस मामले में संलिप्त है. पुलिस ने बताया कि देहरादून में एक प्रॉपर्टी डीलर को निशाना बनाकर की गई 14 लाख रुपये की लूट के मामले में राइट विंग की विचारधारा से जुड़े 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बीते शनिवार को, 6 युवकों ने राजेश नाम के एक प्रॉपर्टी डीलर को उस समय रोक लिया, जब वह जमीन का एक सौदा पूरा करने जा रहा था. वे उससे नकदी लूटकर फरार हो गए.

बजरंग दल से जुड़े हैं आरोपी
पुलिस के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर दिनेश तिवारी ने ही आरोपियों को इस नकदी के बारे में जानकारी दी थी. पुलिस ने 1.5 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं. तीन संदिग्धों में सिद्धांत बडोनी, कार्तिक भाटिया और दीपक शेखावत अभी भी फरार हैं. पुलिस अधिकारी अंकित कंडारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग एक दक्षिणपंथी समूह से जुड़े हैं, जिसके सदस्य सोशल मीडिया पर अक्सर ‘लव जिहाद’ के खिलाफ वीडियो पोस्ट करते रहे हैं.



Source link