Airtel का Buy 1 Get 1 Free ऑफर, इन दो रिचार्ज पर मिल सकता है दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे चेक करें ऑफर

Airtel का Buy 1 Get 1 Free ऑफर, इन दो रिचार्ज पर मिल सकता है दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे चेक करें ऑफर


Powered by :

Last Updated:

Airtel चुनिंदा प्रीपेड ग्राहकों को ‘1+1 Recharge Free’ ऑफर दे रहा है. इस प्रमोशन के तहत ₹349 या ₹399 का रिचार्ज कराने पर उसी कीमत का दूसरा रिचार्ज मुफ्त मिल सकता है. दोनों प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, ऐसे में ऑफर मिलने पर कुल 56 दिनों तक सर्विस का फायदा मिल सकता है. जानें Airtel Thanks ऐप में ऑफर कैसे चेक करें और दोनों प्लान में क्या-क्या फायदे मिलते हैं.

एयरटेल अपने कुछ प्रीपेड ग्राहकों को खास रिचार्ज ऑफर दे रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने चुनिंदा यूजर्स के लिए ‘Buy 1 Get 1 Free’ प्रमोशन शुरू किया है. इसके तहत ₹349 या ₹399 का रिचार्ज कराने पर उसी कीमत का एक और रिचार्ज बिना किसी अतिरिक्त पैसे के मिल सकता है. कई यूजर्स ने एयरटेल Thanks ऐप पर इस ऑफर को देखने के बाद X पर स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं. हालांकि, यह ऑफर सभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं दिख रहा है.

एयरटेल का ‘1+1 Recharge Free’ ऑफर क्या है? एयरटेल Thanks ऐप पर यह प्रमोशन ‘1+1 Recharge Free’ नाम से दिख रहा है. बताया जा रहा है कि जिन ग्राहकों के अकाउंट पर यह ऑफर उपलब्ध है, वे ₹349 या ₹399 का प्रीपेड प्लान चुनकर उसी कीमत का एक एक्सट्रा रिचार्ज पा सकते हैं. हालांकि, एयरटेल ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि दूसरा रिचार्ज ग्राहकों के अकाउंट में किस तरह और कब क्रेडिट होगा. यूजर्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी यह फायदा चुनिंदा सब्सक्राइबर्स को ही दे रही है.

एक रिचार्ज पर मिल सकती है 56 दिन की वैलिडिटी- एयरटेल के ₹349 और ₹399 वाले दोनों प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आते हैं. अगर किसी ग्राहक को इसी कीमत का दूसरा रिचार्ज मुफ्त मिलता है, तो उसे एक रिचार्ज की कीमत में कुल 56 दिनों तक सर्विस मिल सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ऑफर चेक करने के लिए एयरटेल Thanks ऐप खोलें और ₹349 या ₹399 वाले प्लान पर ‘1+1 Recharge Free’ का टैग देखें. अगर यह टैग नहीं दिख रहा है, तो संभव है कि आपके नंबर पर फिलहाल यह ऑफर उपलब्ध न हो.

₹349 और ₹399 वाले एयरटेल प्लान में क्या मिलता है? दोनों प्लान में अनलिमिटेड लोकल और STD कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS मिलते हैं. इनके डेटा और दूसरे फायदे अलग-अलग हैं.

एयरटेल ₹349 प्रीपेड प्लान: रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा, 28 दिनों की वैलिडिटी,  12 महीने का Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन, फ्री HelloTunes और एयरटेल Safe के फायदे, स्पैम कॉल नोटिफिकेशन, जिससे संभावित OTP स्कैम की पहचान और रिपोर्ट करने में मदद मिलती है. Photo Credit: @Ees_Khan/X.

एयरटेल ₹399 प्रीपेड प्लान: बिना रोजाना की लिमिट के अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा,28 दिनों की वैलिडिटी, 12 महीने का Adobe Express Premium सब्सक्रिप्शन,फ्री HelloTunes और एयरटेल Safe के फायदे. Photo Credit: @Ees_Khan/X.

ध्यान दें कि ‘1+1 Recharge Free’ ऑफर की उपलब्धता चुनिंदा ग्राहकों तक सीमित बताई जा रही है. रिचार्ज करने से पहले एयरटेल Thanks ऐप में अपने नंबर पर इसकी उपलब्धता जरूर चेक कर लें.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍ियादेखें.



Source link