ना मॉल, ना सिनेमा! बाल दिवस पर बच्चों को दिल्ली की इन शानदार जगहों पर घुमाएं, बच्चे भी हो जाएंगे खुश

ना मॉल, ना सिनेमा! बाल दिवस पर बच्चों को दिल्ली की इन शानदार जगहों पर घुमाएं, बच्चे भी हो जाएंगे खुश


होमताजा खबरDelhi

बाल दिवस पर बच्चों को दिल्ली की इन शानदार जगहों पर घुमाएं, बच्चे हो जाएंगे खुश

Last Updated:

Delhi Childrens Day Best Spot: बाल दिवस पर दिल्ली में बच्चों को चिड़ियाघर, नेशनल साइंस सेंटर, रेल म्यूजियम और एडवेंचर आइलैंड जैसी जगहों पर घुमाने ले जा सकते हैं. यहां पहुंचने के बाद बच्चे खुशी से झूम उठेंगे. आइये जानते हैं दिल्ली की इस बेस्ट लोकेशन के बारे में.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: चिल्ड्रेन्स डे यानी बाल दिवस बच्चों के लिए बहुत खास होता है. यह दिन बच्चों के लिए ही बनाया गया है. यही वजह है कि स्कूल से लेकर कॉलेज और यूनिवर्सिटी तक इस दिन बच्चों के लिए काफी खास आयोजन होते हैं. अगर आप भी इस दिन को अपने बच्चों के लिए खास बनाना चाहते हैं और चाहते हैं कि अपने बच्चों को आप इस दिन कुछ अलग खुशी दे सकें, तो दिल्ली की कुछ खास जगहों पर घूमने के लिए लेकर जा सकते हैं. जहां पर अगर आप अपने बच्चों को लेकर जाएंगे तो आपके बच्चे खुशी से झूम उठेंगे. ये जगह उन्हें काफी पसंद आएगी और उनका चिल्ड्रेंस डे काफी खास बन जाएगा. कौन सी दिल्ली की वो जगहें हैं, चलिए आपको उन मशहूर जगहों के बारे में बताते हैं.

चिड़ियाघर और नेशनल साइंस सेंटर

बच्चों की सबसे खास जगह चिड़ियाघर है. अगर आप बाल दिवस पर अपने बच्चों को कुछ अलग और बेहद मनोरंजन से भरा दिखाना चाहते हैं तो आप अपने बच्चों को दिल्ली चिड़ियाघर लेकर के जा सकते हैं. जो कि मथुरा रोड पर स्थित है. यहां की टिकट 40 रुपए से लेकर 80 रुपए तक है. सोमवार को यह बंद रहता है. इसके अलावा हर दिन यह खुला रहता है. यहां पर आपके बच्चे शेर, हाथी और तमाम तरह के जानवरों को देखकर मनोरंजन से झूम उठेंगे.

यहां पर चलने वाली टॉय ट्रेन से लेकर यहां पर तमाम मनोरंजन के संसाधन उपलब्ध है, जिसे देखकर आपके बच्चे बेहद खुश हो जाएंगे. इसके अलावा आप नेशनल साइंस सेंटर भी ले जा सकते हैं. जो कि प्रगति मैदान में स्थित है. अगर आपका बच्चा विज्ञान में बहुत ही ज्यादा दिलचस्पी लेता है, तो आप उसे नेशनल साइंस सेंटर जरूर लेकर जाएं. नेशनल साइंस सेंटर में ज्ञान विज्ञान का भंडार है. मनोरंजन से भरपूर यह जगह आपके बच्चों को काफी पसंद आएगी. इसका टिकट 100 रुपए है.

रेल म्यूजियम और एडवेंचर आइलैंड

इन सब के अलावा आप दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित नेशनल रेल म्यूजियम भी अपने बच्चों को लेकर के जा सकते हैं. यहां पर कई पुरानी ट्रेन रखी हुई हैं. इसके अलावा भारत के पूरे ट्रेन का इतिहास यहां पर देखने को मिलेगा. यहां के म्यूजियम भी काफी खूबसूरत हैं. यहां पर कैंटीन भी है. आइसक्रीम से लेकर काफी कुछ मिलता है. फोटो वीडियो के लिए भी आपको तमाम जगह मिलेंगे.

इन सब के अलावा आप अपने बच्चों को एडवेंचर आइलैंड रोहिणी भी लेकर की जा सकते हैं. एडवेंचर आइलैंड पूरी तरह से बच्चों के लिए बनाया गया है. यहां पर तमाम झूले हैं और कई एनिमेटेड फिल्म चलती है. इसके अलावा यहां पर बच्चों के लिए कई गेम्स भी हैं. बोटिंग से लेकर रेस्टोरेंट सब कुछ यहां पर मौजूद हैं. यह जगह भी आपके बच्चों के लिए एकदम बेस्ट है. इसके अलावा आप अपने बच्चों को इंडिया गेट और सुंदर नर्सरी भी लेकर के जा सकते हैं.



Source link