Last Updated:
Sirohi Rape Case: सिरोही जिले के शिवगंज क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां 6 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके फूफा पर दुष्कर्म का आरोप लगा है. घटना के समय बच्ची के माता-पिता उसे फूफा के पास छोड़कर बाहर गए हुए थे. आरोप है कि बच्ची को अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दरिंदगी की. बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से सर्जन की अनुपलब्धता के चलते उसे सिरोही रेफर कर दिया गया. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
रोही जिले के शिवगंज क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है
सिरोही. राजस्थान के सिरोही जिले के शिवगंज क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां 6 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके फूफा द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है. घटना के समय बच्ची के माता-पिता उसे फूफा के पास छोड़कर किसी काम से बाहर गए हुए थे. आरोप है कि बच्ची को अकेला पाकर फूफा ने उसके साथ यौन अपराध किया. घटना के बाद बच्ची की हालत गंभीर हो गई. परिजन उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए सिरोही रेफर कर दिया गया.
सर्जन नहीं होने से गंभीर हालत में किया रेफर
बताया जा रहा है कि शिवगंज अस्पताल में सर्जन उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिरोही भेजा गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी फूफा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पड़ताल की जा रही है. पुलिस घटना से जुड़े मामलों की जानकारी जुटा रही है. साथ ही बच्ची के उपचार और मेडिकल जांच को लेकर पुलिस कार्य रही है. इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.