Last Updated:
Ramayana Worldwide Box Office Collection: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण की दुनियाभर में गूंज सुनाई दे रही है. देश के साथ ही विदेशों में फिल्म को जमकर प्यार मिल रहा है. पहले सोमवार को नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की रामायण ने छप्परफाड़ कमाई की. जहां अक्सर सोमवार को फिल्मों का प्रदर्शन कमजोर रहता है. वहीं रामायण ने पहले सोमवार को सबसे धमाकेदार कमाई की.
नई दिल्ली. नितेश तिवारी की रामायण का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. ये इस साल की सबसे चर्चित फिल्म रही है. दिवाली से पहले 5 नवंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई रामायण को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला है. पहले 5 दिन में फिल्म ने बंपर कमाई की लेकिन पहला सोमवार रामायण के लिए जबरदस्त रहा.
जहां फिल्में वीकेंड पर अच्छी कमाई करती हैं और सोमवार को रफ्तार धीमी पड़ती दिखती है. वहीं इस बार रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ने पहले सोमवार को शानदार प्रदर्शन किया. रामायण ने पहले सोमवार को हफ्ते की सबसे ज्यादा कमाई की.
‘रामायण’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक शानदार कारोबार किया है. 5 दिन के अंदर ही फिल्म ने 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. भारत में फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है लेकिन विदेशों में भी रामायण का डंका बजते दिख रहा है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
विदेशी बॉक्स ऑफिस की कमाई मिलाकर नितेश तिवारी की रामायण ने टिकट खिड़की पर 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. ट्रेड एनालिस्ट सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रामायण का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 413.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म की नेट कमाई 346.35 करोड़ रुपये रही है.
वहीं विदेशी बॉक्स ऑफिस पर रामायण ने 250 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है जिसके साथ फिल्म की कुल कमाई 663.90 करोड़ रुपये पहुंच गई है. बीते सोमवार को फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन मिलाकर फिल्म की कुल कमाई 663.90 करोड़ रही.
पहले सोमवार को रणबीर कपूर और साई पल्लवी की रामायण ने 128.70 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. वहीं नेट कलेक्शन 107.50 करोड़ रुपये रहा. सोमवार को फिल्म की कमाई में 91.5 प्रतिशत का उछाल देखा गया.
फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा में की है. अबतक की रामायण की कुल कमाई में 260 करोड़ रुपये हिंदी भाषा से आए हैं. कन्नड़ में 33.45 करोड़ रुपये, तेलुगु में 29 करोड़ रुपये, तमिल में 13.75 और मलयालम में 10.15 करोड़ रुपये की कमाई हुई.
पहले दिन ‘रामायण’ ने भारत में 77.50 करोड़ के ग्रॉस कलेक्शन के साथ शुरुआत की. दूसरे दिन फिल्म ने 57.30 करोड़ की कमाई की थी. तीसरे दिन- 83.45 करोड़, चौथे दिन- 66.95 और पांचवे दिन ये आंकड़ा बढ़कर- 128.70 करोड़ जा पहुंचा. बता दें ये सभी आंकड़े ग्रॉस कलेक्शन के हैं. अब रामायण वर्ल्डवाइड 663.90 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर चुकी है.