Last Updated:
रांची के जेवीएम श्यामली स्कूल की छात्रा प्रिया ने पेपर और टॉर्च की मदद से एक अनूठा 4D मॉडल तैयार किया है. यह मॉडल यूनिवर्स, स्पेस और एस्ट्रोनॉमी को गहराई से समझने में मददगार साबित होगा. प्रिया बताती हैं कि एस्ट्रोनॉमी से लेकर स्पेस में यह काफी फायदेमंद होगा. आइये जानते हैं इसके बारे में.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची के जेवीएम श्यामली स्कूल के बच्चों ने खासतौर 4D मॉडल तैयार किया है. दरअसल, स्टूडेंट प्रिया ने तो 3D मॉडल बनाया है, लेकिन उन्होंने इसे टोर्च की मदद से इस तरीके से प्रोजेक्ट किया है, जो दिखने में पूरी तरह 4D मॉडल लग रहा है, मात्र एक पेपर और टॉर्च की मदद से उन्होंने इस मॉडल को तैयार किया है. आइये जानते हैं छात्रों के इस मॉडल के बारे में.
बता दें कि यह 4D मॉडल यूनिवर्स का मैप बनाना, स्पेस, एस्ट्रोनॉमी इन सब चीजों को और गहराई से जानने में काफी सहायक होगा. प्रिया ने लोकल 18 की टीम से बताया कि हमारी जो दुनिया ब्रह्मांड है. यह तीन डाइमेंशन में है, जिसे 3D कहते हैं. यहां हर चीज तीन डाइमेंशन में होता है, आप 4 डाइमेंशन की चीज नहीं बना सकते हैं.
इस तरीके से तैयार किया यह मॉडल
प्रिया ने बताया कि ऐसे हमने एक पाइप की मदद से 3D क्यूब तैयार किया है. इसके सामने एक प्लेन पेपर रख दिया है. अब हम टॉर्च या फिर लाइट यह 3D ढांचा में मारेंगे तो पेपर में इसका जो प्रोजेक्शन है या कहे परछाई है. यह 4D का आएगा. यह न्यूटन की लॉ, लॉ ऑफ रिलेटीविटी पर आधारित है. देखिए, 3 डाइमेंशन में लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई आती है. यह जो चौथा डाइमेंशन दिख रहा है. यह समय है.
जैसे पूरे ब्रह्मांड में समय एक जैसा नहीं होता है. कहीं पर समय काफी तीव्र होता है, तो कहीं पर काफी धीमा होता है. ऐसे में पूरा ब्रह्मांड का एक मैप बनाकर समय को समझाना इस मॉडल से काफी आसान हो जाएगा. क्योंकि, आपके पास पूरा ब्रह्मांड का एक 4D प्रोजेक्शन या कहे ढांचा आपके सामने होगा. अब आप हर चीज बहुत ही आसानी से देख पाएंगे.
एस्ट्रोनॉमी से लेकर स्पेस में होगा फायदेमंद
प्रिया बताती हैं कि एस्ट्रोनॉमी से लेकर स्पेस में यह काफी फायदेमंद होगा. एस्ट्रोनॉमी में गणना करना ब्रह्मांड के सितारों के बेसिस पर है. वहीं, स्पेस में जब सैटेलाइट छोड़ी जाती है, तो समय और स्पेस में बाकी सब सारी चीजों का मैप देखकर सटीक काम किया जा सकता है. ब्रह्मांड में समय कैसे काम करता है. इस पर रिसर्च किया जा सकता है और नई जानकारी जुटाई जा सकती है.