US Travel Advisory for 23 countries: रूस-यूक्रेन समेत 23 देशों में मत जाना अमेरिका ने क्यों जारी किया नागरिकों के लिए अलर्ट लिस्ट में कितने नाम?

US Travel Advisory for 23 countries: रूस-यूक्रेन समेत 23 देशों में मत जाना अमेरिका ने क्यों जारी किया नागरिकों के लिए अलर्ट लिस्ट में कितने नाम?


US Travel Advisory for 23 countries: अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए एक गंभीर ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है और बताया है कि उन्हें किन-किन देशों में जाने से बचना है. इस पूरी लिस्ट में 23 देशों का नाम लिया गया है. अमेरिकी विदेश विभाग ने इन देशों को अपने सबसे गंभीर ट्रैवल एडवाइजरी लेवल 4 यानी ‘डू नॉट ट्रैवल’ (की श्रेणी में रखा है. इसका मतलब है कि इन देशों में जाने वाले यात्रियों की जान और सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है.

अमेरिकी विदेश विभाग  की ओर से जारी इस एडवाइजरी के मुताबिक इन देशों में युद्ध, आतंकवाद, अपहरण, हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता जैसी समस्याएं मौजूद हैं. ऐसे हालात में विदेशी नागरिकों के लिए वहां सुरक्षित रहना मुश्किल हो सकता है. इसके अलावा किसी आपात स्थिति में अमेरिकी सरकार के लिए अपने नागरिकों की मदद करना भी आसान नहीं होता.

23 देशों में जाने से बचने की सलाह

अमेरिका की ओर से जिन 23 देशों को लेवल 4 की ट्रैवल एडवाइजरी में शामिल किया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं – अफगानिस्तान, बेलारूस, बुर्किना फासो, म्यांमार (बर्मा), सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, चाड, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, हैती, ईरान, इराक, लेबनान, लीबिया, माली, नाइजर, उत्तर कोरिया, रूस, सोमालिया, दक्षिण सूडान, सूडान, सीरिया, युगांडा, यूक्रेन और यमन.

क्या है लेवल 4 ट्रैवल एडवाइजरी?

अमेरिकी विदेश विभाग अलग-अलग देशों की सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यात्रा संबंधी चेतावनी जारी करता है. इसमें लेवल 4 सबसे गंभीर स्तर होता है. जब किसी देश में युद्ध, आतंकवादी हमले, अपहरण, हिंसक घटनाएं या नागरिक अशांति का खतरा बहुत अधिक होता है, तब वहां के लिए यह चेतावनी जारी की जाती है. इस एडवाइजरी के तहत अमेरिकी नागरिकों को इन देशों की यात्रा नहीं करने की सलाह दी जाती है. वहीं जो अमेरिकी नागरिक पहले से इन देशों में मौजूद हैं, उन्हें सुरक्षित मौका मिलने पर वहां से निकलने पर विचार करने को कहा जाता है.

यात्रा से पहले जानकारी लेना जरूरी

अमेरिका ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन सभी देशों की चेतावनियां एक साथ जारी नहीं हुई हैं. अलग-अलग देशों की सुरक्षा स्थिति के आधार पर समय-समय पर इनकी समीक्षा और अपडेट किया जाता है. इसलिए विदेश यात्रा की योजना बनाने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे टिकट बुक करने से पहले संबंधित देश की ताजा सुरक्षा जानकारी जरूर जांच लें. इसके लिए अमेरिकी विदेश विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध ट्रैवल एडवाइजरी देखी जा सकती है.



Source link